फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंटी आपको दिखेगा नहीं कहकर एटीएम छीना और बदलकर निकाल लिए 60 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

राई। मोतीलाल नेहरू खेलकूद विद्यालय, राई की शिक्षिका का एटीएम बदलकर उनके खाते से 60 हजार रुपये निकाले जाने का मामला सामने आया है। शिक्षिका ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिक्षिका मधु शर्मा ने पुलिस को बताया कि वह रविवार दोपहर को स्कूल के गेट पर स्थित एटीएम पर पैसे निकालने गई थी। जब वह रुपये निकालने लगी तो पहली बार में पैसे नहीं निकले। इसी बीच दो व्यक्ति व एक महिला एटीम में आ गए। उनमें से एक व्यक्ति ने जल्दी होने की बात कहकर महिला का एटीएम कार्ड लेकर मशीन में डाल दिया और पैसे निकाल लिए। इसी बीच वह अपना एटीएम डालकर नकदी निकालने लगी तो युवक ने यह कहते हुए कि आंटी आपको दिखेगा नहीं जबरन उसके हाथ से एटीएम ले लिया। बाद में एटीएम में लगाकर उसके हाथ में एटीएम दे दिया। उसने उसे देखे बिना बैग में रख लिया और वापस आ गई। बाद में उसके मोबाइल पर संदेश आया कि दो बार में 20-20 हजार व दो बार में 10-10 हजार रुपये निकाले गए हैं। उसे समझते देर न लगी कि उसके एटीएम को उस व्यक्ति ने बदल लिया है। उसने मामले की शिकायत पुलिस को करने के साथ ही अपने एटीएम को बंद करा दिया। बाद में राई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद वापस चली गई। उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 हजार किए ट्रांसफर, 40 हजार निकाले
मधु शर्मा ने बताया कि जांच में पता लगा है कि 20 हजार किसी चांदनी के खाते में ट्रांसफर किए गए हैं। साथ ही 20 हजार व 10-10 हजार रुपये अलीपुर, दिल्ली में एटीएम से निकाले गए हैं। शिक्षिका ने बताया कि उसे बदलकर जो एटीएम दिया गया वह किसी सुनील कुमार के नाम से हैं।

शिक्षिका ने एटीएम बदलकर 60 हजार रुपये निकालने की शिकायत दी है। जिस पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही ठगी करने वाला का पता लगाकर काबू किया जाएगा।
रविंद्र कुमार, चौकी प्रभारी, राजीव गांधी एजुकेशन सिटी, राई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें