फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिटफंड कंपनी के 100 करोड़ लेकर भागने के मामले में पीड़ित व एजेंट लामबंद, एसएसपी को दी शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत। चिटफंड कंपनी के नाम पर जिले के हजारों लोगों से करीब 100 करोड़ की ठगी कर फरार होने के मामले में पीड़ितों ने एसएसपी दरबार में गुहार लगाई है। उन्होंने मामले में कार्रवाई किए जाने की मांग की। पूर्व पार्षद के नेतृत्व में एसएसपी से मिलकर आए पीड़ितों ने बताया कि एसएसपी ने केस दर्ज कराकर जांच कराने की आश्वासन दिया है। पूर्व पार्षद ने सुनवाई नहीं होने पर धरना देने की बात कही है।
एसएसपी से मिलकर आए पीड़ितों ने बताया कि गांधी चौक पर केबीसीएल कंपनी की तरफ से वर्ष 2009 में चिटफंड का ऑफिस खोला गया था। जिसमें सैकड़ों लोगों को कमीशन का लालच देकर एजेंट बनाया गया था। कंपनी की तरफ से 500 से अधिक लोगों को एजेंट बनाकर गांवों व शहर में पांच हजार लोगों के एफडी व आरडी खाते खोले गए थे। एफडी में साढ़े पांच साल में राशि को दोगुना करने व आरडी में भी मोटा ब्याज देने का लालच दिया गया था। बाद में कंपनी के यहां कार्यरत अधिकारी व कर्मचारी ऑफिस को बंद कर फरार हो गए थे। लोगों ने एजेंटों को पकड़ना शुरू कर दिया था। इस मामले में गांव भठगांव में कंपनी के एजेंट सत्यवान के खिलाफ जून माह में केस भी दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

ठगी का शिकार हुए लोगों ने शुक्रवार को एकजुट होकर पूर्व जिला पार्षद संजय बड़वासनी के नेतृत्व में एसएसपी से मुलाकात की। एसएसपी ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है। साथ ही सिविल लाइन थाना पुलिस को मामला दर्ज करने का आदेश दिया गया है। इस दौरान दीपक शर्मा, प्रदीप प्रधान, मामन, राकेश, हरिओम, जगमेंद्र, अंजू, राकेश कुमार, मुकेश, कांता, सुनीता, नवाब सिंह, अशोक, नरेंद्र, मुकेश, शर्मिला, सोनी, बुधराम आदि थे।
विज्ञापन


एक नहीं कई कंपनी कर चुकी है ठगी
एसएसपी से मिलने आए पूर्व जिला पार्षद ने बताया कि सोनीपत में एक नहीं कई कंपनी सामने आ चुकी है। लोग चिटफंड व कमेटी के नाम पर लोगों को फंसाकर करोड़ों रुपये लेकर फरार हो जाते है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को इस दिशा में ठोस पहल करनी चाहिए। प्रशासन को इस तरह के चिटफंड से लोगों को बचाने के लिए ठगों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।
वर्जन
चिटफंड के नाम पर ठगी का आरोप लगाया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कराएगी। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। इसके लिए पुलिस हर पहलु की जांच करेगी।
सतेंद्र कुमार, एसएसपी सोनीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें