फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में चोरी कर एम्बुलैंस में भरकर ले जा रहा था सामान, काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत। गोहाना में पानीपत रोड पर खानपुर मोड़ स्थित एक पंचर की दुकान का ताला तोड़कर एक एम्बुलेंस चालक ने उसमें चोरी का सामान भर लिया। जब वह सोनीपत पहुंचा तो पुलिस ने उसे शक के आधार पर हिरासत में ले लिया। इस संबंध में दुकान संचालक ने गोहाना में चोरी की शिकायत दी है। जिसके बाद पुलिस चालक से पूछताछ कर रही है।
जानकारी के अनुसार सुनील खानपुर कलां महिला मेडिकल कालेज अस्पताल में एम्बुलेंस चालक है। वह शुक्रवार रात खानपुर से रोहतक पीजीआई के लिए गया था। आरोप है कि रात के वक्त आते समय सुनील ने पानीपत रोड, खानपुर मोड के पास एम्बुलेंस को रोक कर एक पंचर की दुकान का शटर उखाड़ दुकान से सामान उड़ा दिया। वह चोरी का सामान सरकारी एम्बुलेंस में रखकर निकल लिया। चोरी की यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। जब वह सोनीपत पहुंचा तो पुलिस ने गुप्त सूचना पर उसे काबू कर लिया। उसे गीता भवन चौक पर काबू किया गया। इसी बीच शनिवार को दुकानदार विरेंद्र निवासी गढ़ी उजाले खां ने पुलिस को चोरी की शिकायत दी है। जिस पर गोहाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अभी मामले की जांच कि जाने की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले को लेकर जांच अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि चोरी की घटना की रिपोर्ट मिली है। सोनीपत में सुनील नाम के युवक से चोरी का सामान बरामद किए जाने की जानकारी मिली है। वह एम्बुलेंस में चोरी का सामान ले जा रहा था। उससे पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें