फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले कार को मारी बाइक सवार ने टक्कर, टोकने पर चालक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत।
शहर के सेक्टर-12 में बाइक सवार ने कार को टक्कर मार दी। जब कार चालक ने उसे सही बाइक चलाने को टोका तो युवक ने अपने साथियों को बुलाकर कार का पीछा कर उसे रुकवा लिया और चालक की पिटाई कर दी। पीड़ित की पत्नी ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। जिस पर करीब आधा घंटा देरी से पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल जाने को कहा। बाद में पीड़ित के बयान पर पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
शहर के नरेंद्र नगर निवासी राहुल ने बताया कि रविवार देर शाम वह पत्नी और बच्चों को लेकर हुडा पार्क में घूमने गया था। राहुल ने पुलिस को बताया कि जब वह वापस लौट रहे थे तो सेक्टर-12 में ट्रक यूनियन के पास एक बाइक सवार ने उनकी कार को टक्कर मार दी। उसने युवक को देखकर चलने की बात कही तो युवक के नशे में होने से वह अपनी कार लेकर चल दिया। इस पर युवक ने अपने साथियों को बुलवा लिया। उन्होंने उसकी कार का पीछा कर उन्हें रोक दिया। वह वहां से भाग लिया। काफी देर तक युवक उसकी कार का पीछा करते हुए। वह वापस सेक्टर-12 की तरफ पहुंचा तो युवकों ने उसकी कार को रुकवा लिया और एक युवक ने कार के शीशे पर ईंट मारकर उसे तोड़ दिया। उसे कार से बाहर उतारकर बुरी तरह पीट गया। उसकी पत्नी से मारपीट कर उसके कपड़े फाड़ दिए। बाद में आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन

सूचना के आधा घंटे बाद पहुंची पुलिस
पीड़ित ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी ने पुलिस को 100 नंबर व 1091 पर फोन कर मदद की गुहार भी लगाई। उसके बावजूद पुलिस करीब 35 मिनट देरी से पहुंची। इससे पहले आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन

वर्जन
युवक ने कार को टक्कर मारने व बाद में मारपीट की शिकायत दी है जिस पर केस दर्ज कर लिया है। युवकों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द उनका पता लगाकर गिरफ्तार किया जाएगा।
-जयप्रकाश, चौकी प्रभारी, सेक्टर-15

बाइक सवार ने कार को मारी टक्कर, टोकने पर चालक को पीटा
-आरोपी ने साथियों को बुलाकर किया कार का पीछा और फिर कार रुकवाकर कर दी पिटाई
-पीड़ित की पत्नी ने पुलिस को किया फोन, आधा घंटे बाद पहुंची पुलिस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें