फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाट्सएप कॉल कर केबल संचालक से मांगी 10 लाख की रंगदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
व्हाट्सएप कॉल कर केबल संचालक से मांगी 10 लाख की रंगदारी
विज्ञापन

- रंगदारी न देने पर पहले पार्टनर की तरह हत्या करने की दी धमकी
- कुख्यात सुनील उर्फ चून के नाम पर मांगी गई थी रंगदारी
अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना। सिटी केबल संचालक के पास व्हाट्सएप कॉल कर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। रंगदारी का आरोप कुख्यात सुनील उर्फ चून पर लगा है। उसने धमकी दी है कि वह पहले भी उनके एक पार्टनर की हत्या कर चुका है। अगर रंगदारी की रकम नहीं मिली तो उसके साथ ही उसके अन्य पार्टनर व परिजनों की हत्या कर दी जाएगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सिटी केबल को भगत सिंह अपने पार्टनर बिजेंद्र सिंह, तेजपाल सिंह, मंजीत सिंह, अनुराग और नसीब के साथ मिलकर चलाता हैं। भगत सिंह ने बताया कि उनके रंगदारी मांगने के लिए 2 बार व्हाट्सएप कॉल आ चुकी है। दोनों बार कॉल करने वाले ने अपना नाम सुनील उर्फ चून बताया है। पहली कॉल 5 मई की रात को उसके पास आई। फोन करने वाले ने कहा कि वह सुनील उर्फ चून बोल रहा है। उसने रंगदारी के रूप में 10 लाख रुपये देने की मांग की। उन्होंने बताया कि आरोपी ने फोन पर कहा गया कि प्रति कनेक्शन 1000 रुपये देने होंगे। फोन करने वाले ने धमकी दी कि रकम नहीं देने पर उसे व उसके परिजनों के साथ ही उसके पार्टनरों को भी मार दिया जाएगा। कॉल करने वाले ने धमकी दी कि वह पहले भी उनके पार्टनर सतीश कथूरा की हत्या कर चुके हैं। केबल संचालक भगत सिंह का कहना है कि जब उसने फोन करने वाले से कहा कि उनकी कोई दुश्मनी नहीं है। तब उसने कहा कि रकम नहीं दी तो दुश्मनी शुरू हो जाएगी। 6 मई की रात को फिर उसने फोन किया कि पैसे तैयार रखना। भगत सिंह ने कहा कि उनके पार्टनर सतीश कथूरा की पहले हत्या हो चुकी है। पुलिस ने भगत सिंह के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें