फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारागार में बैरक की छत पर जुराब में लिपटा मोबाइल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
कारागार में बैरक की छत पर जुराब में लिपटा मोबाइल बरामद
विज्ञापन

-तीन दिन के अंदर बरामद हुआ दूसरा फोन
-जेल प्रशासन ने मोबाइल फोन बाहर से फेंके जाने की जताई आशंका
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। जिला कारागार में बैरक की छत पर जुराब के अंदर रूई में लिपटा मोबाइल फोन बरामद किया गया है। तीन दिन में दूसरा मामला है जब कारागार से मोबाइल फोन बरामद किया गया है। इससे पहले शनिवार को डस्टबिन में मोबाइल फोन मिला था। जेल प्रशासन ने मोबाइल बाहर से फेंके जाने की आंशका जताई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
जेल उप अधीक्षक रामचंद्र ने पुलिस को बताया कि उनकी टीम बैरक की छतों का निरीक्षण कर रही थी। टीम जब बैरक नंबर-8 की छत पर पहुंची तो जुराब में कुछ लिपटा हुआ पड़ा दिखा। जांच करने पाया कि जुराब के अंदर रूई डाल कर उसमें मोबाइल डाला गया था। वही, उसे काली टेप में लपेटा गया था। जियो कंपनी के मोबाइल के साथ बैट्री, चार्जर व सिम भी था। उप अधीक्षक रामचंद्र ने मोबाइल बाहर से फेंके जाने की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लगातार सुर्खियों में जिला कारागार
सोनीपत जिला कारागार पिछले कई दिनों से सुर्खियों में है। बृहस्पतिवार की रात को बैरक में एक बंदी से मारपीट हुई थी। शुक्रवार को न्यायालय में पेशी के दौरान बंदी के साथी ने उसकी जेब में चरस डाल दी थी। शनिवार को कारागार में तलाशी के दौरान डस्टबिन से मोबाइल बरामद हुआ था। वहीं, सोमवार को भी मोबाइल बरामद होने से कारागार एक बार फिर सुर्खियों में है।
विज्ञापन


वर्जन
जिला कारागार प्रशासन ने बैरक की छत पर मोबाइल मिलने की सूचना दी है। जिस पर मामला दर्ज कर लिया है। पता लगाया जाएगा कि मोबाइल सिम किसके नाम से जारी किया गया है।
-राजपाल, थाना प्रभारी, सिटी सोनीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें