फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: बेटे से कहासुनी करने पर किसान को गोली मारने के दोषी को 10 साल कैद, 28 हजार रुपये जुर्माना

Fri, 25 Nov 2022 09:06 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

अदालत ने दोषी पर 28 हजार रुपये जुर्माना भी किया है। बेटे से मामूली कहासुनी की रंजिश में दोषी ने गांव के किसान को गोली मारी थी। जुर्माना न देने पर अतिरिक्त कैद की सजा भुगतनी होगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश विमल सपरा की अदालत ने बेटे से कहासुनी की रंजिश में गांव के किसान को गोली मारने के दोषी को 10 साल कैद व 28 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है। जुर्माना न देने पर 22 माह अतिरिक्त कैद की सजा भुगतनी होगी। 

विज्ञापन


गांव सलीमसर माजरा निवासी बलजीत ने 30 अप्रैल, 2019 को सदर थाना सोनीपत पुलिस को बताया था कि वह 24 अप्रैल को गली से गुजर रहा था। इस दौरान गांव के मोनू ने उसके सामने बाइक खड़ी कर दी थी। जिसे लेकर उनकी मोनू के साथ कहासुनी हो गई थी। कहासुनी को लेकर मोनू ने उसे गोली मारने की धमकी दी थी। छह माह पहले भी उनकी कहासुनी हुई थी।

वह 28 अप्रैल, 2019 को गांव में मंदिर के पास गली में खड़े थे। इसी दौरान मोनू के पिता जगबीर उनके पास आए और कहा कि तू उसके बेटे को क्या बोल रहा था। इतना कहने के बाद वह उन्हें गोली मारकर भाग गया था। परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जिस पर 30 अप्रैल, 2019 को सदर थाना पुलिस को शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन


मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी जगबीर को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने उनसे हथियार बरामद कर लिया था। मामले में सुनवाई के बाद एएसजे विमल सपरा की अदालत ने आरोपी जगबीर को दोषी करार दिया। दोषी को अदालत ने हत्या की कोशिश के मामले में 10 साल कैद व 28 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें