राई। गांव दीपालपुर में गाड़ी के डेस्कबोर्ड से चोर 1.95 लाख रुपये व मोबाइल फोन चोरी कर ले गए। पीड़ित गाड़ी को खुली छोड़कर अपनी डेयरी में आकर सो गया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव दीपालपुर निवासी प्रविंद्र ने बताया कि वह ठेकेदारी का काम करता है। उसने बताया कि वह 11 जून को वह कुंडली स्टॉक से आया था। उसने अपनी गाड़ी को गांव दीपालपुर स्थित डेयरी के बाहर खड़ा कर दिया। वह गाड़ी को लॉक करना भूल गया था। उसके बाद वह डेयरी में जाकर सो गया। जब वह सुबह उठा तो गाड़ी के अंदर से नकदी व मोबाइल गायब मिला था। वह शुरुआत में समझता रहा कि गाड़ी खुली छोड़ने पर परिजनों ने सबक सिखाने को नकदी निकाल ली है। लेकिन उसके पैसों व मोबाइल का कोई सुराग नहीं लग सका। उन्हें किसी ने चोरी कर लिया था। शुक्रवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।