फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: क्रेन चालक की मुंह पर डंबल मारकर हत्या

Mon, 09 Dec 2024 01:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :26: सोनीपत के कुंडली स्थित कमरे में हत्या के बाद बिखरा पड़ा सामान। संवाद
विज्ञापन
कुंडली स्थित लांडा कॉलोनी में देर रात शराब पीने के बाद हुए झगड़े की रंजिश में साथी ने क्रेन चालक की डंबल मारकर हत्या कर दी। सुबह चालक का शव कमरे से बरामद हुआ। मामले की सूचना के बाद पहुंचे भांजे के बयान पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव का सोमवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन


पंजाब के कपूरथला निवासी राजन यादव ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि उनके मामा उत्तर प्रदेश के जिला गाजीपुर के गांव लालपुर हरि निवासी दुर्गा प्रताप यादव (35) कुंडली की लांडा कॉलोनी में रहते थे। वह प्रवीन की क्रेन चलाते थे। उनके मामा के साथ कमरे में पंजाब के जिला होशियारपुर के मुरादपुर का कुलविंदर व एक अन्य युवक अरविंद भी रहता था। उन्हें बताया गया है कि रात को मामा व उसके साथी अरविंद ने शराब पी थी। देर रात शराब पीने के बाद अरविंद व उनके मामा में झगड़ा हो गया था, जिसमें उनके साथी कुलविंदर ने बीच बचाव कर दिया था।

झगड़ा सुलटाने के बाद तीनों कमरे में सो गए थे। रविवार सुबह जब कुलविंदर उठे तो कमरे में उनके मामा दुर्गा प्रताप यादव का शव पड़ा हुआ था। पास ही डंबल पड़ा था, जिस पर खून लगा था। मामा के चेहरे पर डंबल से वार किया गया था। कमरे से अरविंद लापता था। उन्होंने अरविंद पर ही हत्या का शक जताकर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


मकान मालिक को बताया तो पुलिस बुलाई
मामले की सूचना मकान मालिक टीडीआई कुंडली निवासी प्रवेश को दी। प्रवेश ने पुलिस को अवगत कराया। इसके बाद कुंडली थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार व एएसआई कृष्ण ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने फॉरेंसिक साइंस एक्सपर्ट को बुलाकर सबूत जुटाए। शव के बारे में जानकारी जुटाकर परिजनों को बताया गया। मामले की सूचना के बाद भांजे राजन यादव ने पहुंचकर शव की शिनाख्त कर मुकदमा दर्ज कराया।

तीन भाइयों में मंझले थे दुर्गा प्रताप
परिजनों ने बताया कि दुर्गा प्रताप यादव तीन भाइयों में मंझले थे। शादीशुदा दुर्गा प्रताप यादव के पास दो बच्चे हैं और वह कुंडली में क्रेन चालक की नौकरी कर परिवार का लालन पालन करते थे। परिजनों ने बताया कि अभी पत्नी व बच्चों को दुर्गा प्रताप की हत्या किए जाने की जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें