फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ममेरे भाइयों ने काम दिलाने के बहाने पूर्व वार्ड सदस्य को बिहार से बुलाकर पीटा, अधमरा कर ट्रेन में बैठाकर भेजा तो गई जान

Wed, 26 Mar 2025 03:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 19: मिथलेश का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
विज्ञापन
सोनीपत। कुंडली स्थित प्याऊ मनियारी में काम दिलाने के बहाने बिहार से पंचायत के पूर्व वार्ड सदस्य को बुलाकर बुरी तरह पिटाई कर हत्या करने मामला सामने आया है। हत्या का आरोप ममेरे भाइयों पर लगा है। पिटाई के बाद में उन्हें ट्रेन में बैठाकर बिहार भेज दिया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक पत्नी के बयान पर बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के थाना पीयर में हत्या की जीरो एफआईआर दर्ज कर मामले को जांच के लिए कुंडली थाना में भेजा गया है। पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ हत्या व धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मुजफ्फरपुर के गांव करैला निवासी सुनीता देवी ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उनके पति मिथलेश राम (40) करीब एक माह पहले कुंडली थाना क्षेत्र के प्याऊ मनियारी गए थे। उन्हें वहां पहले से ही रह रहे उनके गांव के राजकुमार राम, अनिल राम व उसके भाई प्रवीण राम, संजय राम और गांव असिया के राजा कुमार राम ने काम दिलाने के बहाने बुलाया था। इनमें राजकुमार राम, अनिल राम, भाई प्रवीण राम व संजय राम उनके पति के ममेरे भाई है। आरोपी एक साथ रहते थे और काम करते थे। गांव के पुराने विवाद को लेकर वह अक्सर उनके पति मिथलेश से झगड़ा करते थे। 14 मार्च को दुल्हेंडी के दिन आरोपियों ने उन्हें अपने कमरे पर बुलाया था। वहां पर उनके पति मिथलेश राम को बुरी तरह पीटा गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद उनके पति को स्थानीय दुकान से दवा दिलाई गई। ज्यादा तबीयत बिगड़ने पर 18 मार्च को उन्हें ट्रेन से बिहार भेज दिया। 19 मार्च को वह घर पहुंचे और मामले से अवगत कराया। इसके बाद उन्हें तुरंत पीएचसी (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र) बंदरा ले गए, जहां से उन्हें एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया। यहां 20 मार्च की रात करीब एक बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


हमलावरों के पिता ने दी मारने की धमकी

सुनीता का आरोप है कि जब उन्होंने आरोपियों से पूछताछ की तो आरोपी राजकुमार राम के पिता आनंदी राम और अनिल राम व प्रवीण राम के पिता सखीचरण राम ने उन्हें धमकी दी। कहा कि अगर पुलिस में शिकायत की तो पूरे परिवार को जान से मार देंगे। महिला का कहना है कि उनके पति को कमरे में बंद कर साजिश के तहत इतनी बुरी तरह पीटा गया कि अंदरुनी चोट के कारण उनकी मौत हो गई।



भाई बोला -पूर्व वार्ड सदस्य थे मिथलेश, इसी बात से रखते थे रंजिश

मृतक के भाई विनोद ने बताया कि उनके भाई मिथलेश गांव में वार्ड-10 के पूर्व सदस्य रहे हैं। इसके चलते आरोपी ममेरे भाई होते हुए उनके भाई से रंजिश रखते थे। वह उनसे कहते थे कि वार्ड सदस्य रहते उसने खूब कमाई की है। उसी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन


-
मामले को लेकर बिहार से जीरो एफआईआर आई थी। इस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में गहनता से जांच की जा रही है।

इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, कुंडली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें