फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: चचेरे भाई और चाचा कि पिटाई से तीन दांत टूटे, हाथ में हुआ फ्रैक्चर

Thu, 15 Jan 2026 01:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। गांव खांडा के युवक को उसके चचेरे भाई और चाचा ने बुरी तरह पीटा जिससे उसके तीन दांत टूट गए और हाथ में भी फ्रैक्चर हो गया। उसे पहले सीएचसी में भर्ती कराया गया मगर बाद में उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

घायल राजेश ने बताया कि उनका परिवार मजदूरी करता है। थायराइड की बीमारी के चलते मां को डॉक्टर ने गाजर का जूस पीने और कच्ची गाजर खाने की सलाह दी है। मंगलवार शाम को वह अपने चचेरे भाई मनजीत को फोन कर कहा कि शाम को ट्रैक्टर आने के बाद घेर (प्लॉट) से ले जाना।
करीब साढ़े 6 बजे जब राजेश मनजीत के प्लॉट में पहुंचा तो वहां कोई नहीं था। जब वह ट्रॉली से गाजर थैली में भरकर चलने लगा तो चाचा महाबीर ने पीछे से आकर धक्का दे दिया। गाजर नीचे गिरा देने के साथ ही उनकी पिटाई शुरू कर दी। मनजीत भी वहां आ गया और पीटने लगा।राजेश ने कहा कि जब वह चाचा से खुद को छुड़ाकर बाहर आया और बात करने लगा तो मनजीत ने पीछे से पकड़कर गली में पटक दिया। जमीन पर गिरने से उसके तीन दांत टूट गए। नाक से खून बहने लगा और दाहिने हाथ में फ्रैक्चर हो गया।
विज्ञापन

इसके बाद उसने 112 पर कॉल की। पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। सीएचसी खरखौदा में मेडिकल जांच के बाद यहां से डॉक्टरों ने गंभीर चोट को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
हवलदार विकास ने बताया कि एमएलआर में राजेश को कुल तीन चोटें पाई गई हैं। रिपोर्ट और राजेश की लिखित शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही गवाहों के बयान दर्ज किए जाएंगे। जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें