फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: घर में दंपती पर हमला, लूटने का भी आरोप

Wed, 25 Feb 2026 02:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गन्नौर। गांव बड़ी में पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता प्रियंका ने मामले की शिकायत थाना बड़ी में दी है। पुलिस ने शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्रियंका ने बताया कि 8 फरवरी की सुबह करीब सात बजे गांव के ही संजू, अर्चना, गोरख, रिया व छोटी ने घर में घुसकर उन पर और उनके पति नैन सिंह पर हमला कर दिया। इससे नैन सिंह की आंख और पसली में चोट आई। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गन्नौर से खानपुर स्थित पीजीआईएमएस रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत में प्रियंका ने सात हजार रुपये, तीन मोबाइल फोन और सोने की बाली छीनने का भी आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने जान से मारने और प्लाट पर कब्जा करने की धमकी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें