फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: घर में घुसकर दंपती पर हमला

Tue, 10 Jun 2025 01:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 11: सोनीपत के गांव मिर्जापुर खेड़ी में गली के अंदर भिड़ते दिख रहे ग्रामीण। स्रोत: वीडियो ग्र
विज्ञापन
गोहाना। गांव मिर्जापुर खेड़ी में पहले घर में घुसकर दंपती को पीटा गया। इसके बाद आरोपियों ने ग्रामीण को खींचकर घर से बाहर ले गए और दोबारा पीटा।
विज्ञापन

महिला ने पति को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां से उन्हें बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना सीसीटीवी में दिखाई दे रही है। बरोदा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव मिर्जापुर खेड़ी निवासी बबली ने पुलिस को बताया कि वह रात को घर पर थी। उसी समय संदीप व उसका भाई राजबीर घर के अंदर घुस गए। बबली का आरोप है कि दोनों ने उनसे और उनके पति राजबीर से मारपीट की। आरोपी उनके पति को घर से खींचकर बाहर गली में ले आए और पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। हमले की वारदात सीसीटीवी में दिखाई दे रही है। पीड़ित परिवार ने सीसीटीवी फुटेज पुलिस को देने की बात कही है। उन्होंने मामले में ठोस कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें