फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: विधायक के आश्वासन पर पार्षद प्रतिनिधि की खत्म की भूख हड़ताल

Tue, 04 Aug 2026 09:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गन्नौर में वार्ड-10 के पार्षद प्रतिनिधि टिंकू प्रधान को जूस पिलाते विधायक देवे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गन्नौर। वार्ड-10 की कच्ची काॅलोनी में करीब एक दशक से विकास कार्य नहीं होने से नाराज होकर लहरी सिंह पार्क में भूख हड़ताल पर बैठे पार्षद प्रतिनिधि टिंकू प्रधान ने मंगलवार को दूसरे दिन अपना आंदोलन खत्म कर दिया।
विधायक देवेंद्र कादियान व एसडीएम प्रवेश कादियान ने मौके पर पहुंचकर जूस पिलाकर उनकी भूख हड़ताल समाप्त कराई। काॅलोनी की समस्याओं के समाधान के लिए मामले को सरकार के समक्ष स्पेशल केस के रूप में उठाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि वार्ड-10 की जिस काॅलोनी को पक्का कराने की मांग की जा रही है उस जमीन का नेचर अलग होने के कारण मौजूदा सरकारी नीति के तहत उसे नियमित नहीं किया जा सकता। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस मामले को स्पेशल केस के रूप में सरकार के समक्ष रखा जाएगा।
विज्ञापन

विधायक ने भरोसा दिलाया कि उनकी देवा संस्था कॉलोनी में सफाई, गलियों की मरम्मत और पेयजल जैसी आवश्यक सुविधाओं पर तत्काल काम शुरू करेगी। इस दौरान नगरपालिका सचिव प्रदीप खर्ब, एमई राहुल मोर और जेई अरविंद भी मौजूद रहे।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें