फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गलियों की नंबरिंग, मंदिर बनाने पर एक साथ आए पार्षद

Tue, 23 Jun 2026 05:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : : सोनीपत के खरखौदा ​में नगरपालिका हाउस की बैठक में अपने मुद्दे रखते पार्षद। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। नगर पालिका हाउस की बैठक में शहर की सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट, विकास कार्यों और जन सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में नपा अध्यक्ष हीरालाल इंदौरा ने कहा कि शहर की गलियों को पहचान देना जरूरी हो गया है इसलिए हर गली पर नंबरिंग की जाए। इस पर पार्षदों ने सहमति जताई।
बैठक के दौरान पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों से जुड़े मुद्दों को उठाया। सबसे ज्यादा नाराजगी नालों और नालियों की सफाई के बाद निकाली जा रही गाद व कचरे के समय पर उठान न होने को लेकर देखने को मिली।
विज्ञापन

पार्षदों ने कहा कि सफाई कर्मियों की ओर से नालों की सफाई तो कर दी जाती है लेकिन कई दिन तक गाद सड़कों व गलियों में पड़ी रहती है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। गंदगी के कारण संक्रमण फैलने का खतरा भी बना रहता है।
उन्होंने सफाई व्यवस्था में सुधार और तय समय में कचरा उठान सुनिश्चित करने की मांग की। बैठक में शहर में लगाई गई फैंसी लाइटों के रखरखाव और उनके सही तरीके से संचालन का मुद्दा भी उठा गया।
पार्षदों ने कहा कि कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइटें या तो बंद पड़ी हैं या ठीक ढंग से स्थापित नहीं की गई हैं जिससे उनका उद्देश्य पूरा नहीं हो पा रहा। इसके साथ ही कई पार्षदों ने यह मुद्दा भी उठाया कि नगर पालिका की तरफ से कुछ ऐसी गलियों को उखाड़ा जा रहा है जहां तत्काल मरम्मत की जरूरत नहीं थी।
विज्ञापन

उन्होंने प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य कराने की मांग की। नंदीशाला में एकत्रित गोबर खाद का समय पर उठान और उसके उचित प्रबंधन को लेकर भी चर्चा हुई। वहीं वार्ड-11 की पार्षद सोमवती ने चौगान माता मंदिर निर्माण का प्रस्ताव सदन के समक्ष रखा। इस पर पर सभी पार्षदों ने सहमति जताते हुए प्रस्ताव पास कर दिया। पार्षद प्रमोद ने शहर के एक प्रमुख चौराहे का नाम संत कबीर के नाम पर रखने का प्रस्ताव रखा जिस पर भी सकारात्मक चर्चा हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें