फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पार्षदों का आरोप-सफाई के नाम पर हो रहा खेला

Wed, 25 Mar 2026 07:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत करते नगरपालिका के वार्ड पार्षद। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। कई पार्षदों ने बुधवार को प्रेसवार्ता कर नगर पालिका के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्षदों ने कहा कि हाउस की बैठक में पुराने सफाई ठेके की विजिलेंस से जांच कराने की मांग का प्रस्ताव रखे जाने के बावजूद इसे रजिस्टर में शामिल नहीं किया जा रहा है।
उनकी तरफ से इसके लिए लिखित में जवाब देने की मांग को भी अनसुना किया जा रहा है। पार्षद नवीन दहिया ने आरोप लगाया कि सफाई के नाम पर शहर में खेला हो रहा है लेकिन इसकी जांच करने मांग को अधिकारी अनसुना कर रहे हैं।
विज्ञापन

बीते दिनों पार्षदों ने हाउस की बैठक में मांग की थी कि सफाई ठेके की जांच विजिलेंस से कराई जाए लेकिन अधिकारियों ने इसे प्रस्ताव रजिस्टर में दर्ज ही नहीं किया। जब उन्होंने इसका कारण पूछा तो कहा गया कि यह प्रस्ताव रजिस्टर में लिखी जाने वाला नहीं है।
अब जब वह इसे लिखित में देने की मांग कर चुके हैं तो अधिकारी वह भी देने के लिए तैयार नहीं है। साफ है कि ठेके में गोलमाल अधिकारियों की सांठगांठ के साथ हो रहा है जिसके चलते ही सफाई ठेके की जांच नहीं करवाई जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अब नया ठेका पांच वर्ष के लिए छोड़ा जा रहा है जिसमें हर घर से कूड़ा उठाए जाने की रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन के माध्यम से माॅनीटरिंग होने की बात कही जा रही है। इससे सफाई के काम पर पारदर्शिता बरते जाने की उम्मीद है। इस अवर पर पार्षद अनूप, पार्षद, जसबीर, पार्षद प्रमोद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें