फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं मिले दोस्त के हत्यारे, पुलिस के हाथ खाली

Sat, 27 Jun 2015 01:03 AM IST
सोनीपत/हिन्दी न्यूूज/क्राइम
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बृहस्पतिवार को महज 1500 रुपये को लेकर तीन युवकों ने अपने एक दोस्त की बेरहमी से हत्या कर दी थी। मृतक वीरेंद्र जगदीशपुर गांव का रहने वाला था और अपने दोस्तों के पास पड़ोस के गांव गया था।

जहां पर दोस्तों ने ही हत्या कर दी थी। पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। थाना राई के अंतर्गत गांव जगदीशपुर का रहने वाले वीरेंद्र को टांडा गांव के उसके तीन दोस्त सुरेंद्र, सुरेश और अशोक ने अनाज देने के लिए कहते हुए उसे 1500 रुपये लाने को कहा था।
विज्ञापन


उसके बाद वीरेंद्र अपने दोस्तों के पास टांडा चला गया। जहां पर शराब के नशे में सुरेंद्र, सुरेश और अशोक ने वीरेंद्र को पहले बुरी तरह पीटा और उसके बाद बाइक से कुचल दिया और घटना का अंजाम देने के बाद तीन युवक मौके से फरार हो गए। युवक जाते हुए वीरेंद्र के 1500 रुपये और मोबाइल फोन भी ले गये।
विज्ञापन


वीरेंद्र को उपचार के लिए लोग अस्पताल में लेकर गए। जहां वीरेंद्र ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।  घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर सुरेश, अशोक और सुरेंद्र के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था।

इस संबंध थाना राई प्रबंधक ऋषिकांत ने कहा कि आरोपियों को काबू करने के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। जल्दी ही आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें