सोनीपत। जिले में लगातार दूसरे दिन कोरोना का कहर जारी रहा और यहां वीरवार को 105 पॉजिटिव मिले। यहां कोरोना पॉजिटिव की संख्या 4184 तक पहुंच गई है। वीरवार को 28 मरीजों के ठीक होने पर छुट्टी मिल गई है। इस तरह 3523 मरीज ठीक हो चुके है और 619 का इलाज चल रहा है।
डीसी श्यामलाल पूनिया ने बताया कि शहरी क्षेत्र के अंतर्गत सिक्का कालोनी में पांच, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक, वेस्ट राम नगर में एक, शिव कालोनी में चार, ओमेक्स सिटी में दो, पटेल नगर में एक, अंसल प्लाजा गन्नौर में एक, लक्ष्मी नगर गोहाना में चार व अनाज मंडी में एक, देव नगर में एक, नंदवानी नगर में एक, जीवन नगर में एक, सेक्टर-15 में दो, अशोक विहार में एक, सेक्टर-7 में एक, ब्रह्म कालोनी में एक, सेक्टर-12 में दो, तारा नगर में एक, काठ मंडी में एक, मालवीय नगर में एक, गांधी नगर गन्नौर में दो तथा अनाज मंडी गन्नौर में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला। खेवड़ा स्थित सीआरपीएफ कैंप में पांच लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। बीसवां मील में दो मरीज, नांगल खुर्द में दो, साया स्टेशनरी राई में एक, सभरवाल फूड्स कंपनी कुंडली में एक, ताऊ देवीलाल राजकीय महिला महाविद्यालय मुरथल में एक, आरबीएम सोनीपत में एक, रिधि आटो सनपेड़ा में एक, दातौली में तीन, थाना कलां वार्ड नंबर-2 में एक, भैंसवाल कलां में एक, भाखरपुर में एक, बांय गांव में चार, टेहा में चार, उदेशीपुर में एक, माहरा में पांच, कुण्डली में एक, असावरपुर में दो, शहजादपुर में छह, उमेदगढ़ में एक, दीपालपुर में एक, धनाना में एक, गढ़ी उजाले खां में एक, कथूरा में एक, मुगलपुरा गोहाना में एक, खरखौदा के वार्ड नंबर-12 में एक व मटिंडू रोड पर दो, वार्ड नंबर-04 में तीन, घसौली में दो, गढ़ी केसरी में चार और भिगान में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है।