फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

63 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, 39 मरीज ठीक हुए

विज्ञापन
corona virus
विज्ञापन
सोनीपत। जिले में कोरोना पॉजिटिव मिलने का सिलसिला जारी है। यहां शनिवार को 63 नए संक्रमित मिले। इनमें गोहाना के उत्तम नगर में छह लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। यहां कोरोना पॉजिटिव की संख्या 3784 तक पहुंच गई है। शनिवार को 39 मरीजों के ठीक होने पर छुट्टी मिल गई है। इस तरह 3336 मरीज ठीक हो चुके हैं और 407 का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

डीसी श्यामलाल पूनिया ने बताया कि शहरी क्षेत्र के तहत सेक्टर-14 में दो, विकास नगर में एक, सेक्टर-15 में एक, सेक्टर-12 में तीन, पश्चिमी कालोनी में एक, अपेक्स ग्रीन सोनीपत में एक, आरके कालोनी में एक, मॉडल टाउन में एक, चावला कालोनी में एक, पंचम नगर में एक, सेक्टर-23 में चार, कुम्हार गेट में दो, जीवन नगर में एक, प्रगति नगर में एक, कपड़ा मार्केट में एक व कल्याण नगर में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है।
ग्रामीण क्षेत्र के तहत गोहाना के चोपड़ा कालोनी में एक, सेक्टर-7 गोहाना में दो, सीआरपीएफ कैंप खेवड़ा में दो, छिछड़ाना में दो, मैन बाजार गोहाना में एक, उत्तम नगर गोहाना में छह, मुरथल में एक, राजलू गढ़ी में एक, भाखरपुर में दो, जफरपुर में एक, खूबडू में एक, कुंडली में एक, माहरा में एक, सिसाना में एक, टीडीआई कुंडली में एक, गढ़ी में एक, गढ़ी सराय में चार, होली मोहल्ला गोहाना में एक, गोहाना में एक, मातंड़ में एक, रंग गली गोहाना में एक, पुरानी अनाज मंडी गोहाना में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है। इसके साथ अन्य क्षेत्रों में भी छह व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदीप कौशिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें