फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

48 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, 29 मरीज ठीक हुए

विज्ञापन
corona virus
विज्ञापन
सोनीपत। जिले में कोरोना पॉजिटिव मिलने का सिलसिला जारी है। यहां मंगलवार को 48 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। यहां कोरोना पॉजिटिव की संख्या 3377 तक पहुंच गई है। मंगलवार को 29 मरीजों के ठीक होने पर छुट्टी मिल गई है। इस तह 2915 मरीज ठीक हो चुके हैं और 427 का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

डीसी श्यामलाल पूनिया ने बताया कि शहरी क्षेत्र के माडल टाउन में दो, सेक्टर-12 में दो, पटेल नगर में एक, सीआपीएफ कैंप में एक, आरके कॉलोनी में एक, महावीर कॉलोनी में एक, बत्रा कॉलोनी में चार, कबीरपुर में दो, सिक्का कॉलोनी में एक, कोट मोहल्ला में एक, न्यू नंदवानी नगर में एक, शंकर कॉलोनी में एक व प्रभू नगर में एक कोरोना पॉजिटिव मिला। ग्रामीण क्षेत्र के तहत किशनपुरा गन्नौर में एक, पीपली में एक, मोहाना में एक, मुरथल में एक, गोहाना में एक, कुंडली में एक, उत्तम नगर गोहाना में चार, इंद्र गढ़ी गोहाना में पांच, आदर्श नगर गोहाना में एक, खांडा में दो, बजाना कलां में एक, सनसाईन काउंटी कुंडली में एक, नाथूपुर में एक, मैक्स हाईट्स कुंडली में दो, सिसाना में एक, ब्राह्मणान चौपाल के पास वार्ड नंबर-13 खरखौदा में एक, कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में एक कोरोना पॉजिटिव मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें