फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीरो सर्विलांस के तहत कल से 12 गांव व चार कालोनियों में होगी 850 लोगों की कोरोना जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए 13 अगस्त से सीरो सर्विलांस कार्यक्रम (सीरोलोजिकल) की शुरुआत की जा रही है, जिसके तहत एंटी बॉडीज ब्लड टेस्ट लिया जाएगा। यह कोरोना सैंपलिंग ग्रामीण और शहरी दोनों ही क्षेत्रों में की जाएगी। इसके लिए 12 गांव और शहर की चार कॉलोनियां चिन्हित की गई हैं, जिनमें 850 लोगों के सैंपल लिए जाएंगे। सैंपलों की रिपोर्ट 20 अगस्त को पीजीआई चंडीगढ़ को भेजी जाएगी जो कोरोना वायरस को लेकर अध्ययन कर रही है।
विज्ञापन

डीसी श्यामलाल पूनिया ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देश पर जिला स्तर पर सीरो सर्विलांस कार्यक्रम 13 अगस्त से शुरू किया जा रहा है। 15 अगस्त तक चिन्हित किए गए गांवों में 500 लोगों व शहरी कॉलोनियों से 350 लोगों के सैंपल लिए जाएंगेे। निर्धारित निर्देशानुसार ही सैंपलिंग की जाएगी, जिसमें 18 वर्ष से कम आयुवर्ग के युवाओं का सैंपल नहीं लिया जाएगा। हर गांव से 44 लोगों के सैंपल लिए जाएंगे। इसी प्रकार कालोनियों में भी प्रत्येक कालोनी से 88 लोगों के सैंपल लेंगे।
12 गांव और चार कॉलोनियां चिन्हित किए
सिविल सर्जन डॉ. बीके राजौरा व नोडल अधिकारी डॉ. दिनेश छिल्लर ने बताया कि सीरो सर्विलांस के तहत चिन्हित गांवों में चार ऐसे गांव शामिल किये गये हैं जिनमें पीएचसी है व चार ऐसे गांव शामिल किए गए हैं, जिनमें हेल्थ सब-सेंटर स्थापित हैं। इसके अलावा चार ऐसे गांव हैं, जिनमें कोई पीएचसी व सब सेंटर नहीं है। इन गांवों में सिसाना, माहरा, भैंसवाल कलां, मुंडलाना, मटिंडू, छनोली, बड़वासनी, हुल्लाहेड़ी, गुमाना, आंवली, भाडोठी और ढुराना शामिल है। शहरी कालोनियों में महावीर कालोनी, जटवाड़ा, कालूपुर और कैलाश कॉलोनी को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें