फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3000 के पार पहुंचा कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा, एएसआई समेत 22 नए मिले, 28 मरीज ठीक हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। जिले में कोरोना पॉजिटिव मिलने का सिलसिला जारी है। सोमवार को 22 नए कोरोना पॉजिटिव मिलने से आंकड़ा 3000 के पार पहुंच गया है। इनमें गन्नौर थाने में एक एएसआई भी शामिल है। यहां कोरोना पॉजिटिव की संख्या 3006 तक पहुंच गई है। सोमवार को 28 मरीजों के ठीक होने पर छुट्टी मिल गई है। इस तरह 2664 मरीज ठीक हो चुके है और 309 का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

डीसी श्यामलाल पूनिया ने बताया कि गोहाना मेन बाजार में आठ वर्षीय बच्ची समेत एक परिवार के चार लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। विष्णु नगर में तीन, नगर गांव में तीन, मुगलपुरा में तीन, शामड़ी में एक, टीचर कालोनी सोनीपत में एक, जीटी रोड पर एक, गन्नौर थाने में एक, शिव कालोनी में दो, मुरथल में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें