फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, 59 मरीज ठीक हुए

विज्ञापन
corona virus
विज्ञापन
सोनीपत। जिले में लोगों के कोरोना पॉजिटिव मिलने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को 25 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। इनमें जहां ऋषिनगर में एक ही परिवार में तीन केस मिले है, वहीं मुरथल यूनिवर्सिटी में एक केस मिला है। जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 2923 तक पहुंच गई है। शुक्रवार को 59 मरीजों के ठीक होने पर छुट्टी मिल गई। इस तरह 2539 मरीज ठीक हो चुके हैं और 352 का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

डीसी श्यामलाल पूनिया ने बताया कि शहरी क्षेत्र में सबसे ज्यादा चार नए पॉजिटिव ऋषि नगर सोनीपत में मिले हैं, जिनमें तीन सदस्य एक ही परिवार हैं। शहरी क्षेत्र के तहत ही मोहन नगर में एक मरीज, प्रगति नगर में एक, सेक्टर-15 में दो, मॉडल टाउन में एक व मुरथल यूनिवर्सिटी में भी एक नया पॉजिटिव मरीज मिला है। ग्रामीण क्षेत्र में एचएसआईआईडीसी बड़ी में एक व्यक्ति, खरखौदा के वार्ड-9 में एक, नाथूपुर में एक, राई में एक, लिवासपुर में एक, जठेड़ी में एक, जैनपुर में एक, अकबरपुर बारोटा में एक, मुरथल में दो, गामड़ा में एक व लड़सौली में दो कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनके साथ ही एक अन्य क्षेत्र में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें