सोनीपत। जिले में कोरोना का कहर जारी है तो यहां मौत होने का सिलसिला भी लगातार चल रहा है। यहां शुक्रवार को कोरोना से तीन मौतें र्हुइं, जिनमें नंदवानी नगर में मरने वाले 50 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है तो सेक्टर 14 की 39 वर्षीय महिला व पुरखास के कैंसर मरीज की भी कोरोना से मौत हो गई है। जिले में 29 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं तो 36 मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं। इस तरह कोरोना पॉजिटिव की संख्या 1497 पहुंच गई। यहां 890 मरीज ठीक होने से 587 का उपचार चल रहा है।
डीसी श्यामलाल पूनिया ने बताया कि गोहाना की एक महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दी थी, लेकिन उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली थी और उसे कोरोना से होने वाली मौत में शामिल कर लिया गया था। जिससे कोरोना से मरने वाले 18 हो गए थे और अब उसे कोरोना से मौत के आंकड़े से बाहर कर दिया गया है। लेकिन यहां शुक्रवार को तीन मौत होने से कोरोना से मरने वालों की संख्या 20 हो गई है। उनके अनुसार नंदवानी नगर निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई थी, जिसका शव पुलिस पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में लेकर गई थी। जहां पहले उसकी कोरोना जांच को सैंपल भेजा गया था और उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इसके अलावा पुरखास गांव का 68 वर्षीय कैंसर मरीज बुजुर्ग का उपचार राजीव गांधी कैंसर अस्पताल दिल्ली में चल रहा था। इनकी 30 जून को कोरोना जांच की गई थी तो रिपोर्ट पॉजिटिव मिली थी। अब उपचार के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई है। इसके अलावा सेक्टर-14 निवासी 39 वर्षीय महिला की कोरोना से मौत हुई है, जिसका उपचार चल रहा था।
इन जगहों पर मिले कोरोना पॉजिटिव
डीसी श्यामलाल पूनिया ने बताया कि नंदवानी नगर में 50 वर्षीय व्यक्ति, सुजान सिंह पार्क क्षेत्र में 83 वर्षीय बुजुर्ग, ओमेक्स सिटी में 30 वर्षीय युवक, सेक्टर 12 में 31 वर्षीय युवक, जीवन नगर में 27 वर्षीय युवक, सेक्टर 14 में 57 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति, प्रगति नगर में 19 वर्षीय युवक, 24 वर्षीय युवक, 55 वर्षीय बुजुर्ग, 29 वर्षीय महिला, 56 वर्षीय बुजुर्ग कोरोना संक्रमित मिले हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में लहराड़ा गांव में 28 वर्षीय महिला, डेनब्लॉक कंपनी में 30 वर्षीय युवक, बहालगढ़ स्थित इंद्रा कॉलोनी में 32 वर्षीय युवक, हरसाना खुर्द में 24 वर्षीय महिला, गोहाना के देवी नगर में 29 वर्षीय युवक, जीएसके कंपनी में 31 वर्षीय युवक, सैदपुर गांव में 39 वर्षीय युवक, 58 वर्षीय महिला, गांव रिढाऊ में 62 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति, कुंडली में 15 वर्षीय लडक़ा, 26 वर्षीय युवक, 22 वर्षीय युवक, 26 वर्षीय युवक, मनौली गांव में 29 वर्षीय महिला, जगदीशपुर में 29 वर्षीय युवक, राई पुलिस थाना में 27 वर्षीय युवक, देवड़ू में 32 वर्षीय युवक, बेगा गांव में 43 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।