फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद घर में घुसकर सामान ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गोहाना शहर की न्यात कालोनी में बंद घर में घुसकर चोर हजारों का सामान ले गए। पीडि़त परिवार तीन बाद वापस लौटा तो चोरी का पता लगा। जिस पर पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। न्यात कालोनी के रहने वाले बिजेंद्र ने शहर थाना गोहाना पुलिस को बताया कि वह अपने परिवार के साथ 29 जून को बाहर गया था। वह तीन दिन बाहर रहने के बाद जब वापस लौटे तो घर का ताला टूटा मिला। जिस पर उसे अनहोनी की आशंका सताने लगी। उसने अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। जांच के बाद घर से हजारों रुपये का सामान गायब मिला। उसने अपने स्तर पर पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिलने पर पुलिस को अवगत कराया। शहर थाना गोहाना पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें