फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित आरएमपी की मौत, 22 नए पॉजिटिव केस मिले, 45 मरीज ठीक हुए

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में कोरोना वायरस से आरएमपी की मोत के बाद परिजनों को समझाते पीएमओ डॉ. आदर्श शर्मा। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
सोनीपत। जिले में कोरोना संक्रमण लगातार फैलता जा रहा है। वहीं मौतें भी अब बढ़ती जा रही हैं। शनिवार को आठवीं मौत एक आरएमपी (रजिस्टर्ड मेडिकल प्रैक्टिसनर) की हो गई। 62 वर्षीय आरएमपी पिछले सप्ताह से मेडिकल कॉलेज खानपुर कलां में भर्ती था। कोरोना से आठवीं मौत होने से प्रशासन की परेशानी बढ़ रही है। वहीं जिले में 22 कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं, जिनमें अधिकतर पहले से कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आने के कारण संक्रमित हुए हैं तो कई दिल्ली से संक्रमित हुए हैं। इन सभी को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आइसोलेट करा दिया है। जिले में 561 कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं, जिनमें से 298 मरीज ठीक हो गए हैं तो 255 का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

मूलरूप से कटवाल गांव के रहने वाले 62 वर्षीय आरएमपी ने काफी साल से रोहिणी दिल्ली में क्लीनिक खोला हुआ था और वह परिवार के साथ वहां रहते थे। वह पिछले चार साल से बीमार रहते थे और उनका उसी समय से महिला मेडिकल कॉलेज खानपुर से उपचार चल रहा था। वह 4 जून को तबीयत खराब होने पर परिजनों के साथ नागरिक अस्पताल में पहुंचे थे। जहां उनका सैंपल लेकर गंभीर हालत में महिला मेडिकल कॉलेज खानपुर कलां रेफर कर दिया गया। उनकी 6 जून को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली और वह मेडिकल कॉलेज में भर्ती रहे। वहां शुक्रवार देर रात उनकी मौत हो गई और इस तरह से जिले में यह कोरोना से आठवीं मौत है।
शव को लेकर हुई खींचतान
आरएमपी के शव को नागरिक अस्पताल में भिजवाया गया। जहां शनिवार सुबह परिजनों के साथ शव को लेकर खींचतान हो गई और पीएमओ डॉ. आदर्श शर्मा ने बताया कि शव का अंतिम संस्कार पीपीई किट पहनकर किया जाएगा और यह नागरिक अस्पताल के कर्मी कराएंगे। उसके बाद नागरिक अस्पताल सोनीपत की टीम ने शव का परिजनों के सामने दाह संस्कार कराया।
विज्ञापन

जिले में 22 नए कोरोना पॉजिटिव मिले
जिले में कोरोना पॉजिटिव मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। लेकिन यहां शनिवार को शाम तक स्वास्थ्य विभाग के पास कोई रिपोर्ट नहीं पहुंची, जिससे अधिकारियों ने एक भी कोरोना पॉजिटिव नहीं मिलने की बात कही। जिसके बाद देर शाम को 22 कोरोना पॉजिटिव की जानकारी मिली और मेडिकल कालेज से उनकी रिपोर्ट भी भेजी गई। जिससे स्वास्थ्य विभाग की परेशानी बढ़ गई और उनके बारे में जानकारी जुटाई जाने लगी। जिससे उन सभी को आइसोलेट किया जा सके।
45 कोरोना मरीजों को ठीक होने पर छुट्टी मिली
जिस तरह से कोरोना पॉजिटिव मिल रहे हैं, अब उसी तेजी से मरीज ठीक हो रहे है। यहां शनिवार को 45 मरीजों को ठीक होने पर मेडिकल कालेज से छुट्टी मिली। जिनमें राई गांव के 9, प्याऊ मनियारी के आठ, सिसाना गांव के दो, सारंग रोड सोनीपत के एक, भगतपुरा का एक, जिला जेल का एक, अकबरपुर बारोटा गांव का एक, खरखौदा का एक, ककरोई रोड का एक, जटौला गांव का एक, शास्त्री कॉलोनी का एक, हरसाना गांव का एक, न्यू बावा कॉलोनी सोनीपत का एक, मेहंदीपुर गांव का एक, गोविंद नगर सोनीपत के चार, वार्ड-12 सीता राम कॉलोनी सोनीपत का एक, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सोनीपत का एक, नाथूपुर गांव का एक, विकास नगर सोनीपत का एक, जाट जोशी गांव के दो, खान कॉलोनी सोनीपत का एक, जुरासिक पार्क के सामने का एक, राजीव कॉलोनी सोनीपत के दो, तारानगर का एक मरीज शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें