फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजीपी पर कार में मामी-भांजे ने खाया जहर, दोनों की मौत

विज्ञापन
sucide
विज्ञापन
कुंडली । केजीपी पर कार में शुक्रवार रात को मामी-भांजे ने जहरीला पदार्थ खा लिया। युवक कुंडली थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला था तो उसकी मामी यूपी के गौतमबुद्धनगर की रहने वाली थी। दोनों की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया और इसकी सूचना पुलिस को दी। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआई के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस उनको लेकर पहुंची तब तक दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। कुंडली पुलिस ने यहां से कार्रवाई कराने के बाद मामले से जुड़े सभी कागजात यूपी के बागपत पुलिस को सौंपे हैं जो इस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

कुंडली थानाक्षेत्र के एक गांव का रहने वाला 25 वर्षीय युवक पिछले एक सप्ताह से अपनी 32 वर्षीय मामी के साथ यूपी के बागपत जिले के पाली गांव में एक मकान में किराए पर रहता था। इस बारे में पता चलने पर उनके परिजन शुक्रवार शाम को पाली गांव में पहुंचे और उन दोनों को फटकार लगाने के बाद अपने साथ कार में घर लेकर जाने लगे। वह जब केजीपी पर हरियाणा-यूपी बॉर्डर पर पहुंचे तो युवक व उसकी मामी ने पहले ही अपने पास रखा हुआ जहरीला पदार्थ खा लिया। उनकी अचानक हालत बिगड़ती देख परिजनों के हाथ-पांव फूल गए और वह उनको लेकर नागरिक अस्पताल सोनीपत में पहुंचते। इस तरह जहरीला पदार्थ खाए हुए होने के कारण इसकी जानकारी कुंडली थाना पुलिस को दी गई तो पुलिस भी अस्पताल में पहुंच गई। उन दोनों को गंभीर हालत में पीजीआई रोहतक के लिए रेफर किया गया। जिससे परिजन उनको लेकर वहां पहुंचे, लेकिन उन दोनों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार दोनों का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। उन दोनों ने जहरीला पदार्थ क्यों खाया है, इस बारे में किसी तरह की शिकायत नहीं मिली है और इसकी जांच यूपी के बागपत जिले की पुलिस करेगी। क्योंकि वह सभी बागपत से चले थे और इस कारण ही इस मामले की जांच भी वह अपने स्तर से करेगी। उनको यहां से सभी संबंधित कागजात भेजे जाएंगे।
---
हरियाणा में महिला का मायका, गौतमबुद्धनगर में ससुराल
पुलिस ने बताया कि युवक कुंडली थानाक्षेत्र के एक गांव का रहने वाला था तो उसकी मामी भी हरियाणा की रहने वाली थी। लेकिन उसकी मामी की शादी कुछ साल पहले गौतमबुद्धनगर के बिसरख थानाक्षेत्र में हुई थी। बिसरख थाने में पुलिस के बातचीत करने पर बताया गया कि महिला की वहां गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। हालांकि इस पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

--
केजीपी पर एक युवक व महिला ने जहरीला पदार्थ खाया था। जिनको अस्पताल में भर्ती कराने पर घटना की सूचना मिली थी तो पुलिस को भेजा गया था। इस मामले में हमारे यहां से पोस्टमार्टम कराने के साथ ही कुछ कागजी कार्रवाई की गई है। लेकिन वह सभी कागजात बागपत पुलिस को सौंप दिए जाएंगे, जिससे वह अपने स्तर पर मामले की जांच कर सके।
विज्ञापन

-रविंद्र, एसएचओ कुंडली

sucide

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें