फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मियों संग अभद्रता, पुलिस के पहुंचने पर शराब पीते मिले आरोपी, लाठियां फटकारकर चार दबोचे

विज्ञापन
राजेंद्र नगर में स्वस्थ्य कर्मियों से अभद्रता की सूचना के बाद लाठियां फटकारती पुलिस टीम। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
सोनीपत। शहर के राजेंद्र नगर में शुक्रवार को स्वास्थ्य कर्मियों को सर्वे करने से रोका गया और महिला कर्मियों के साथ अभद्रता भी की गई। इससे पहले यहां दो-तीन दिन से महिला आशा वर्कर व एएनएम से अभद्रता की शिकायतें पुलिस से की जा रही थीं। सिटी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को शराब पीते हुए देख लिया। पुलिस को देखकर आरोपी वहां से भागने लगे तो पहले से ही डीएसपी डॉ.रवींद्र के नेतृत्व में पहुंची टीम ने जमकर लाठियां फटकारीं और आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस ने मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मियों की टीम कोरोना के संक्रमण के चलते घर-घर जाकर सर्वे कर रही है। इसमें से एक टीम राजेंद्र नगर में चार दिन से सर्वे में जुटी है। टीम के सदस्यों के अनुसार फ्लाईओवर के नीचे कुछ युवक शराब पीते हैं। वह तीन दिन से टीम की महिला कर्मचारियों को देखकर अभद्र भाषा में टिप्पणी कर रहे थे। वह इसको नजरअंदाज कर निकल जाते थे। वीरवार को इनमें से दो युवकों ने एएनएम व आशा वर्कर के साथ फिर से अभद्रता की। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस के पहुंचने तक वह भाग निकले। शुक्रवार को डीएसपी डॉ. रवींद्र कुमार अपनी टीम के साथ गीता भवन चौक पर लॉकडाउन तोड़ने वालों पर कार्रवाई कर रहे थे। इस दौरान उन्हें फिर से सूचना मिली कि हेल्थ वर्कर के साथ अभद्रता की गई है। साथ ही अभद्रता करने वाले राजेंद्र नगर में बैठे शराब पी रहे हैं। जिस पर डीएसपी महिला थाना और सिटी थाना प्रभारी रवि कुमार के साथ ही सीआईए की टीम को साथ लेकर राजेंद्र नगर में पहुंचे। पुलिस ने गलियों की घेराबंदी कर छापामार कार्रवाई की। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे, लेकिन गलियों में पहले से ही घेराबंदी करके खड़ी पुलिस ने चार आरोपियों को दबोच लिया। पकड़े गए लोगों की पहचान राजेंद्र नगर के रहने वाले राजेश, जोनी, अनिल कुमार और मोहन के रूप में हुई है। इनके खिलाफ लॉकडाउन तोड़ने, सरकारी कार्य में बाधा डालने और अभद्रता करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस जांच कर रही है। साथ ही आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
क्षेत्र में फैली कोरोना की अफवाह
पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की कड़ी कार्रवाई के दौरान राजेंद्र नगर में कोरोना फैलने की अफवाह भी फैल गई। कुछ लोगों ने कोरोना वायरस फैलने की अफवाह उड़ा दी। जिस पर पुलिस ने मशक्कत के बाद लोगों को समझाकर शांत किया। उन्हें असल स्थिति से अवगत कराकर शांत किया गया।
विज्ञापन

---
राजेंद्र नगर में कुछ युवक हेल्थ कर्मियों से अभद्रता कर रहे थेे। उनको सर्वे करने से रोका जा रहा था। जिस पर पुलिस की अलग-अलग टीम बनाकर घेराबंदी कर चार आरोपियों को दबोचा गया है। मामले की गहनता से जांच के साथ ही आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। अन्य की संलिप्तता का पता लगाकर उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

- डॉ.रवींद्र कुमार, डीएसपी।

राजेंद्र नगर में स्वस्थ्य कर्मियों से अभद्रता की सूचना पर कार्रवाई करने पहुंची पुलिस व स्वास्थ्- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें