सोनीपत। शहर थाना क्षेत्र में किराए पर रह रही महिला ने पड़ोसी युवक पर उसके घर में घुसकर दुष्कर्म के प्रयास का गंभीर आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि उसके विरोध करने पर आरोपी व उसके परिजनों न उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी है। मामले की सूचना के बाद पहुंची सिटी थाना पुलिस ने जांच की तो आरोपी पक्ष ने पुलिस के साथ भी अभद्रता कर दी। जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। सिटी थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मामले की जांच के बाद ठोस कार्र्रवाई की जाएगी।