फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होम क्वारंटीन के बाद भी बाहर घूमने पर दो के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
corona virus
विज्ञापन
गोहाना। कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन लगातार कदम उठा रहा है। उसके बावजूद लोग मनमानी कर रहे हैं। संक्रमण रोकने के लिए होम क्वारंटीन करने के बाद भी लोग घरों से बाहर घूम रहे हैं। इस तरह के दो मामलों में बरोदा व गोहाना थाना पुलिस ने दो मुकदमे दर्ज किए हैं। इसमें एक ट्रक चालक होम क्वारंटीन किए जाने के बावजूद ट्रक लेकर उत्तर प्रदेश चला गया तो दूसरा व्यक्ति गांव के अड्डे पर पुलिस द्वारा पकड़ा गया।
विज्ञापन

लॉकडाउन में विदेश के साथ ही दूसरे प्रदेशों से लौटने वाले लोगों को भी होम क्वारंटीन किया जा रहा है। बिहार से अपने गांव बिचपड़ी लौटे ट्रक चालक सोमबीर को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने होम क्वारंटीन किया था। शनिवार को गांव बुटाना स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने सोमबीर को 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन कर दिया था। सोमवार को टीम जब चालक के घर उसकी जांच व हाजिरी के लिए पहुंची तो वह गायब मिला। जांच में पाया गया गया कि सोमबीर रविवार शाम को ही ट्रक लेकर यूपी के बरेली चला गया। इस संबंध में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के इंचार्ज डॉ. सुनील कुमार ने सदर थाना में शिकायत दी। पुलिस ने संक्रमण फैलाने की संभावना को बढ़ावा देने और आदेशों की अवहेलना करने का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
वहीं गांव कथूरा निवासी सतीश को भी गुजरात से लौटने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे होम क्वारंटीन किया था। क्वारंटीन की अवधि पूरी होने से पहले ही घर से बाहर निकल गया। उसे पुलिस ने गांव के अड्डे से गिरफ्तार कर लिया। एएसआई संजय की शिकायत पर बरोदा थाना में मुकदमा दर्ज का लिया है। सतीश कुमार 3 अप्रैल को गुजरात गया था और 12 अप्रैल को वापस लौटा था। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन कर दिया था। सोमवार को पुलिस ने उसे घर से बाहर घूमते काबू किया है। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें