फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव वाले सीलिंग क्षेत्रों में मेडिकल कॉलेज के पांच डॉक्टर तैनात, हर घर में हो रही जांच की करेंगे मॉनिटरिंग

विज्ञापन
डॉक्टरों की मीटिंग लेते सिविल सर्जन डॉ. बीके राजौरा - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
सोनीपत। राजस्थान के भीलवाड़ा मॉडल की तर्ज पर स्वास्थ्य विभाग की टीम कोरोना पॉजिटिव के केस मिलने पर सील किए गए गांव बख्तावरपुर समेत शहर के चार क्षेत्रों में घर-घर जाकर जांच कर रही है। वहीं अब इन टीमों की मॉनिटरिंग करने के लिए विभाग की ओर से मेडिकल कॉलेज खानपुर कलां के पांच डॉक्टर लगाए गए हैं। जहां से जानकारी जुटाने के बाद सभी डॉक्टर अपनी-अपनी रिपोर्ट रोजाना कोरोना वायरस के नोडल अधिकारी डॉ. दिनेश छिल्लर को सौंपेंगे।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के पॉजिटिव केस मिलने पर सील किए गए शिव-कॉलोनी में डॉ. सतपाल, मोहन नगर में डॉ. सन्नी, सैनीपुरा व ईदगाह कालोनी में डॉ. सुषमा यादव व बख्तावरपुर में डॉ. अनिरुद्ध रंगा की ड्यूटी लगाई गई है। भीलवाड़ा की तरह स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी रोजाना घर-घर जाकर लोगों की जांच कर रहे हैं। अब मेडिकल कॉलेज की चिकित्सक घर-घर जाकर होने वाली लोगों की जांच की मॉनीटरिंग करेंगे। इन सभी पर मेडिकल कॉलेज की डॉ. बबीता निगरानी करेंगी। इसके बाद शहरी क्षेत्र की नोडल अधिकारी डॉ. नीरज यादव, ग्रामीण क्षेत्र की नोडल अधिकारी डॉ. गीता दहिया को रिपोर्ट मिलेगी। इसके बाद वहां से जिले के नोडल अधिकारी डॉ. दिनेश छिल्लर को फाइनल रिपोर्ट सौंपी जाएगी। इसके लिए सिविल सर्जन डॉ. बीके राजौरा ने स्वास्थ्य अधिकारियों की मीटिंग लेकर घर-घर जाकर बारीकी से जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही एहतियात बरतने के निर्देश भी दिए। इस दौरान उप सिविल सर्जन डॉ. तरुण यादव, पीएमओ डॉ. आदर्श शर्मा, हेल्थ इंस्पेक्टर बलबीर सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें