फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआई के बेटे की तीसरी रिपोर्ट पॉजिटिव

विज्ञापन
corona virus
विज्ञापन
सोनीपत। दिल्ली के महाराजा अग्रसेन अस्पताल में कोरोना संक्रमित एसआई की मौत के बाद कोरोना पॉजिटिव होने वाले बेटे की भले ही दूसरी रिपोर्ट नेगेटिव आई हो। लेकिन अब तीसरी रिपोर्ट में एसआई का बेटा दोबारा से कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। वह अस्पताल में अपने पिता के साथ देखभाल के लिए रहता था और वहां से कोरोना पॉजिटिव होने के बाद उसे खानपुर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी तीसरी रिपोर्ट दोबारा से पॉजिटिव आ गई है।
विज्ञापन

सोनीपत के एसआई को ब्रेन स्ट्रोक के कारण 13 मार्च को दिल्ली के महाराजा अग्रसेन अस्पताल में भर्ती किया गया था। इस दौरान यहां कोरोना के रोगी आने से एसआई को संक्रमण हो गया था और उनकी 4 अप्रैल को मौत हो गई थी। परिजनों ने एसआई का शव घर लाकर पूरी रीति रिवाज के साथ अंतिम संस्कार भी कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने महाराजा अग्रसेन अस्पताल के खिलाफ आपदा प्रबंधन एक्ट, धारा 188 समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने परिवार के 8 लोगों को पहले ही क्वारंटीन कर दिया था और इनका भी सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। जिनमें से एसआई के उस बेटे की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट मिली थी जो एसआई के साथ देखभाल के लिए अस्पताल में रहता था। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही खानपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया था। जहां उसका उपचार चल रहा था और उसकी दूसरी जांच कराने पर रिपोर्ट नेगेटिव मिली थी। इस तरह यह प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के लिए राहत की बात थी, लेकिन अब एसआई के बेटे की तीसरी रिपोर्ट दोबारा से पॉजिटिव आ गई है। सीएमओ डॉ. बीके राजौरा ने बताया कि पांच दिन पहले ही एसआई के बेटे की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी, लेकिन अब दोबारा से उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें