फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकर संक्रांति पर आया मंगल टीका, नारियल तोड़कर हुआ स्वागत

विज्ञापन
जिला अस्पताल में कोरोना वैक्सीन उतारते सीएमओ डा. जेएस पूनिया व स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
सोनीपत। कोरोना वैक्सीन का इंतजार खत्म हो गया है और मकर संक्रांति के दिन नागरिक अस्पताल में वीरवार को कोरोना वैक्सीन की 12520 डोज पहुंची। उन वैक्सीन को नागरिक अस्पताल में स्टोर में सुरक्षा के बीच रखवाया गया है। चिकित्सकों और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को शनिवार से कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और अब छह की जगह पांच सेंटरों पर वैक्सीन लगाई जाएगी। इस तरह रोजाना 500 को वैक्सीन लगाई जाएगी। जिसके बाद कोरोना वायरस से बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र से वीरवार शाम को 12520 डोज नागरिक अस्पताल में लाई गई। जिनमें कोविशील्ड की 10320 व कोवैक्सीन की 2200 डोज है। अस्पताल में कोरोना वैक्सीन लेकर पहुंची गाड़ी का अधिकारियों ने स्वागत किया। इसके लिए वहां सीएमओ डॉ. जेएस पुनिया, डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. सीता राम, डॉ. नीरज यादव, डॉ. तरुण यादव, जिला वैक्सीन स्टोर इंचार्ज ईश्वर लाल, पुष्पेंद्र मौजूद रहे। वहां गाड़ी पर फूलमाला चढ़ाने के साथ ही टीका लगाकर व नारियल तोड़कर स्वागत किया गया। इसके बाद वैक्सीन को नागरिक अस्पताल के वैक्सीन स्टोर में रखवाया गया। जहां वैक्सीन के लिए 12 डीप फ्रीजर की व्यवस्था की गई है। कोरोना वैक्सीन को शनिवार से लगाना शुरू किया जाएगा। जहां पहले छह सेंटर बनाए गए थे, वहीं उनको कम करके पांच किया गया है। कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए शुरूआत बीपीएस मेडिकल कालेज खानपुर से होगी।
-
पहले 8541 को लगेगी वैक्सीन, पहले चरण में 12520 डोज पहुंची
स्वास्थ्य विभाग ने पहले चरण में 8541 स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन लगाने की सूची बनाई हुई है। जिनका पंजीकरण भी कराया जा चुका है। इनमें सरकारी व निजी चिकित्सकों के साथ ही स्वास्थ्य कर्मी शामिल है। इसके लिए नागरिक अस्पताल में 12520 डोज पहुंची है। स्वास्थ्य विभाग वैक्सीन को पोर्टल की सूची के आधार पर लगाएगा। पहले चरण के बाद अन्य लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन

--
अब 6 की जगह 5 सेंटरों पर किया जाएगा टीकाकरण
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. नीरज यादव ने बताया कि मुख्यालय ने 111 की जगह 71 सेंटर कर दिए है। जिससे टीकाकरण के लिए सेंटर कम किए गए है। जिले में पहले 6 सेंटर बनाए गए थे, लेकिन अब एक कम करके पांच सेंटर कर दिए गए है। हर सेंटर पर रोजाना 100-100 चिकित्सक व अन्य कर्मियों को वैक्सीन लगाई जाएगी। बीपीएस मेडिकल कॉलेज खानपुर कलां में सबसे बड़ा सेंटर है, क्योंकि वहां 1388 को वैक्सीन लगाई जाएगी।
--
5 सेंटरों के लिए लगाए गए नोडल अधिकारी
सेंटर नोडल अधिकारी
बीपीएस मेडिकल कॉलेज डॉ. रमेश वर्मा
नागरिक अस्पताल डॉ. संदीप लठवाल
निदान अस्पताल डॉ. भारत भूषण रावल
मुरथल पीएचसी डॉ. अनविता कौशिक
गन्नौर सीएचसी डॉ. टीना आनंद
--
सीएमओ समेत सभी अधिकारी लगवाएंगे पहला टीका
सीएमओ डॉ. जेएस पुनिया ने बताया कि कोरोना वैक्सीन को लेकर कुछ लोग व स्वास्थ्यकर्मी भ्रम फैला रहे हैं। वह भ्रम दूर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को पहले टीका लगाया जाएगा, जिसे अन्य स्वास्थ्य कर्मी प्रोत्साहित होकर टीका लगवा सके। हालांकि वैक्सीन लगवाने वाले को आधा घंटा तक सेंटर पर बैठाकर रखा जाएगा। अगर किसी को कोई परेशानी हो तो उसे अस्पताल में भेज दिया जाएगा। किसी व्यक्ति को घर जाने के बाद भी कोई परेशानी होती है तो उसे मोबाइल नंबर दिया जाएगा, उन नंबर पर तुरंत कॉल कर सकते है।
वर्जन
जिले में 12520 डोज कोरोना वैक्सीन की मिली है। जिसको नागरिक अस्पताल में रखवाया गया है। वैक्सीन को टीकाकरण से पहले सेंटरों पर पहुंचा दिया जाएगा। इसके लिए सेंटरों पर पूरी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

- डॉ. जेएस पूनिया, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें