फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन से रैपिड एंटीजन किट खत्म, जांच प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। कोरोना की जांच के लिए नागरिक अस्पताल समेत कई स्वास्थ्य केंद्रों पर दो दिन से रैपिड एंटीजन किट खत्म हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सरकार को 10000 रैपिड एंटीजन किट के लिए डिमांड भेजी गई, लेकिन सरकार से मिले पत्र के जवाब में रोहतक, गुरुग्राम व अंबाला वेयर हाउस में भी रैपिड एंटीजन किट का संकट है। ऐसे में वहां से कई जिलों में रैपिड एंटीजन किट की सप्लाई तक नहीं हो रही।
विज्ञापन

जिले में कोरोना की जांच के लिए 1000 किट की आवश्यकता है। किट नहीं मिलने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। मेडिकल कॉलेज व अन्य लैबों से आरटीपीसीआर से दूसरे दिन सैंपलों की रिपोर्ट मिल रही है। जिले में कोरोना की जांच और कम से कम समय में रिजल्ट देने वाली रैपिड एंटीजन किट का स्टॉक खत्म हो गया है। अब सिर्फ आरटीपीसीआर जांच का ही विकल्प बचा है। जिसकी रिपोर्ट में 24 से 72 घंटे का समय लगेगा। जिले में जब से रैपिड एंटीजन से जांच शुरू हुई थी तो सैंपलों की स्पीड बढ़ गई थी और लोग भी रैपिड एंटीजन टेस्ट को ही प्राथमिकता दे रहे थे। जिला अस्पताल में शनिवार को ही रैपिड एंटीजन किट का स्टॉक खत्म हो गया था। उसके बाद टेस्टों की स्पीड पर भी असर पड़ा है। जब से रैपिड एंटीजन टेस्ट हुए थे तो जिले में प्रतिदिन 1500 के करीब सैंपल का आंकड़ा पहुंच गया था, लेकिन उसके बाद टेस्टों की संख्या कम हो गई है।
स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि विभाग की ओर से विभिन्न जगहों पर जाकर चिकित्सकों की गठित टीमों की ओर से लोगों की रैपिड एंटीजन किट से कोरोना जांच की जाती है। इससे रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर व्यक्ति की आरटीपीसीआर से जांच की जाती है। लेकिन रोहतक, गुरुग्राम व अंबाला वेयर हाउस से भी रैपिड एंटीजन किट मुहैया नहीं हो रही। ऐसे में लोगों को कोरोना की जांच कराने में परेशानी हो रही है। जिले में रोजाना 500 से ज्यादा लोगों की कोरोना जांच के लिए रैपिड टेस्ट किए जाते थे। अब दो दिन से विभाग के पास रैपिड टेस्ट के लिए किट पूरी तरह से खत्म हो चुकी है।
विज्ञापन

वर्जन
विभाग की तरफ से 10000 रैपिड एंटीजन किट मंगाने के लिए सरकार को पत्र लिखा हुआ है। सरकार से जवाब मिला है कि रोहतक, गुरुग्राम व अंबाला वेयर हाउस में भी रैपिड एंटीजन किट खत्म हो चुकी है। ऐसे में सरकार ने कंपनी को रैपिड एंटीजन किट के लिए ऑर्डर कर रखा है।
विज्ञापन

- डॉ. जयकिशोर, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें