फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से बुजुर्ग की मौत, जिला कारागर में छह समेत 63 नए कोरोना मरीज मिले, 50 ठीक हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। जिले में कोरोना पॉजिटिव लगातार मिल रहे हैं। इससे मौत भी लगातार बढ़ रही है। यहां कोरोना से सेक्टर-14 के रहने वाले 72 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। ऐसे में जिले में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 50 तक पहुंच गया है। वहीं मंगलवार को जिले में 63 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। साथ ही 50 मरीजों के ठीक होने पर छुट्टी मिली है। जिले में अब कोरोना पॉजिटिव की संख्या 9496 हो गई है, जबकि 8947 मरीज ठीक होने से 499 का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

डीसी श्यामलाल पूनिया ने बताया कि शहरी क्षेत्र के अंतर्गत जिला कारागार में छह, बियर फैक्टरी मुरथल में तीन, टयूलिप ग्रांड में एक टसकन हाइट में दो, पारकर रेजीडेंसी में एक, किंग्सबरी में एक, टीडीआई सिटी में तीन, ओमेक्स सिटी में एक, अशोक नगर सोनीपत में एक, मॉडल टाऊन में एक, गांधी नगर गन्नौर में दो, जनता कालोनी में एक, शिव कालोनी में एक, काठमंडी में एक, सैनी मोहल्ला गन्नौर में एक, विकास नगर में एक, सेक्टर-15 में एक, सेक्टर-8 में एक, सेक्टर-23 में एक, अशोक नगर में एक, कोट मोहल्ला में दो, रूप नगर में एक, गन्नौर में एक, गोहाना की फतेह चंद कालोनी में एक मरीज मिला है।
ग्रामीण क्षेत्र में मिले संक्रमित
ग्रामीण क्षेत्र के तहत गांव बड़ी में एक, एचएसआईआईडीसी बड़ी में दो, रोहणा में एक, सिसाना में एक, ब्राह्मण मोहल्ला में दो, दतौली में एक, जुआं में एक, नांदनौर में एक, उमेदगढ़ में एक, रेल कोच फैक्टरी गन्नौर में एक, गन्नौर गांव में दो, रोहणा साद पाना में एक, बरोणा में एक, टोयोटा कार शोरूम कुंडली में एक, औरंगाबाद में एक, सीआरपीएफ कैंप खेवड़ा में एक, रिढ़ाऊ में एक, गढ़ी ब्राह्मणान में एक, न्यात में एक, शामड़ी में एक, रामनगर में एक, अगवानपुर में एक व बेगा में एक मरीज मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें