फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से पांच लोगों की मौत, 880 नए पॉजीटिव मिले, जांच में 29.45 प्रतिशत संक्रमित मिल रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। जिले में कोरोना संक्रमण का कहर बढ़ता जा रहा है तो इससे मौत भी लगातार हो रही है। यहां कोरोना से जटवाड़ा के रहने वाले 91 वर्षीय बुजुर्ग, हरसाना कलां के रहने वाले 47 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर-14 के रहने वाले 73 वर्षीय बुजुर्ग, गोहाना के रहने वाले 67 वर्षीय बुजुर्ग व 74 वर्षीय दूसरे बुजुर्ग की मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं एक दिन पहले टीडीआई सिटी की रहने वाले 59 वर्षीय महिला की मौत दिल्ली के एक निजी अस्पताल में हुई थी। यहां के मृतकों से सूची से उसका नाम हटाया गया है। अब जिले में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 127 तक पहुंच गया है। जिले में सोमवार को 880 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। यहां कोरोना पॉजिटिव की संख्या 26716 तक पहुंच गई है। सोमवार को 584 मरीजों के ठीक होने पर छुट्टी मिल गई है। इस तरह 19658 मरीज ठीक हो चुके है और 6930 का इलाज चल रहा है। हालात यह है कि जितनी जांच की गई है, उनमें 29.45 प्रतिशत संक्रमित मिले हैं। लगातार बढ़ रहे केसों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार गाइडलाइन जारी की जा रही है।
मरीजों को भर्ती करने से इंकार, फिर भी सरकार को भेजी बेड खाली होने की रिपोर्ट
जिले में कोरोना की रफ्तार लगातार बेकाबू होती जा रही है और मरीजों को बेड नहीं मिल रहे हैं। उसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का दावा है कि जिले के कोविड अस्पतालों में आईसीयू बेड की संख्या बढ़कर 65 हो गई है। इनमें किसी भी बेड पर मरीज भर्ती नहीं है। कोरोना के मरीजों के लिए 450 सामान्य बेड है, जिनमें से 197 पर मरीज भर्ती है तो 253 खाली है। वहीं ऑक्सीजन वाले 450 बेड हैं, जिसमें से 124 पर मरीज भर्ती हैं और 326 खाली पड़े हैं। वहीं जिले में 40 वेंटीलेटर हैं, जिसमें से 22 पर मरीजों को भर्ती कर रखा है और अभी 18 खाली हैं।
विज्ञापन

-
कोरोना से बचाव के लिए मास्क लगाना व सामाजिक दूरी जरूरी
जिले में लगातार कोरोना के केस मिल रहे हैं। ऐसे में लोगों को खांसी, बुखार व सांस लेने में तकलीफ होने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से संपर्क करके जांच करानी। इसके अलावा लक्षण वाले मरीज मास्क का उपयोग करें और लोगों से छह फीट की दूरी बनाए रखें। खांसी होने व छींकते समय टिश्यू व रुमाल का उपयोग करें। स्वयं उपचार करने की बजाय डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। कोरोना महामारी को देखते हुए अभी भी सतर्कता बनाए रखने की जरूरत है। एडीसी अशोक बंसल ने कहा कि लापरवाही बरतने वालों सख्ती से निपटा जाएगा। कोरोना नियमों की पालना करें। मास्क लगाकर रखे तो सामाजिक दूरी बनाकर रखे। यदि अपने आसपास कोई कोरोना संदिग्ध दिखे तो उसकी सूचना हेल्पलाइन नंबर-1950 पर दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें