फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना मुक्त होने की तरफ जिला, केवल आठ एक्टिव केस बचे

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। जिले में कोरोना संक्रमण खत्म होता जा रहा है। रविवार को भी मात्र एक कोरोना संक्रमित मिला है और एक्टिव केस केवल आठ ही बचे हैं। संक्रमण दर काफी नीचे पहुंच गई है तो रिकवरी रेट काफी ऊपर पहुंच गया है। जहां पहले एक दिन में करीब 1200 तक कोरोना संक्रमित मिल रहे थे, वहीं संक्रमण कम होने पर काफी दिन से पांच से भी कम संक्रमित मिल रहे थे।
विज्ञापन

जिले में रविवार को एक नया कोरोना पॉजिटिव मिला है। इसके साथ ही कोरोना पॉजिटिव की संख्या 47438 तक पहुंच गई है। रविवार को भी किसी मरीज को छुट्टी नहीं मिली। इस तरह 47176 मरीज ठीक हो चुके हैं और आठ का इलाज चल रहा है। जिले में अब तक कोरोना से 254 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। लोगों के स्वास्थ्य सुधार के लिए कोरोना संक्रमण से प्रभावित मरीजों को अस्पताल में इलाज मुहैया कराने के साथ-साथ होम आइसोलेशन में भी रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें