फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में बढ़ने लगे कोरोना केस, लापरवाही पड़ सकती है भारी

विज्ञापन
कच्चे क्वार्टर मार्केट में बिना मास्क लगाए खरीदारी करने पहुंचे लोग। संवाद - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
जिले में दोबारा से कोरोना के केस बढ़ने लगे हैं। गोहाना शहर में दो दिन में चार मरीज मिल चुके हैं। उसके बावजूद लोग मास्क से दूरी बनाए हुए हैं। मार्केट में काफी संख्या में लोग रोजाना बिना मास्क के खरीदारी करने पहुंचे रहे हैं और सामाजिक दूरी का पालन तक नहीं कर रहे। कोरोना के नियमों का उल्लंघन करना लोगों के लिए भारी पड़ सकता है।
विज्ञापन

गोहाना शहर में दो दिन में कोरोना के चार केस मिल चुके हैं। जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 47474 तक पहुंच चुका है। उसके बावजूद जिले में काफी संख्या में लोग बिना मास्क के ही सड़कों और फुटपाथ पर घूम रहे हैं। कई लोगों का मास्क मुंह से नीचे रहता है। इस तरह की लापरवाही भारी पड़ सकती है। कोरोना के केस बढ़ने के बावजूद प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई कदम नहीं उठाया गया है। विभाग की ओर से 1000 या इससे कम संख्या में सैंपलिंग की जा रही है। विभाग की ओर से कोरोना की जांच के लिए सैंपलिंग तक नहीं बढ़ाई जा रही।
बाजारों में कुछ दुकानदार भी लापरवाह हो चुके हैं। उन्हें समझने की जरूरत है कि एक छोटी सी गलती कई लोगों को बड़े खतरे में डाल सकती है। इस समय बाजार की स्थिति किसी खतरे से कम नहीं है। सर्दी में ऊनी कपड़ों की मांग बढ़ने से बाजार में खरीदारी को आने वाले ग्राहकों की संख्या बढ़ी है। लोग बिना मास्क लगाए अपने साथ बच्चों को लेकर भी आ रहे हैं। इससे खतरा बढ़ सकता है।
विज्ञापन

मास्क न लगाने वालों के नहीं काटे जा रहे चालान
प्रशासन की ओर से कोरोना से बचाव को लेकर मास्क नहीं लगाने के चालान तक नहीं किए जा रहे। प्रशासन की सुस्ती के कारण आज लोग बिना मास्क लगातार बाजारों में पहुंच रहे हैं और दुकानदार भी दुकान में आने वाले लापरवाह लोगों को मास्क लगाने के लिए प्रेरित भी नहीं कर रहे।
वर्जन
कोरोना से बचने के लिए लोगों को मास्क लगाना बहुत जरूरी है। भीड़ से बचने के लिए सामाजिक दूरी का पालन करना चाहिए। विभाग की ओर से कोरोना बचाव के लिए जल्द सैंपलिंग बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

- डॉ. जयकिशोर, सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें