सोनीपत। जिले में कोरोना का कहर लगातार जारी है। पांच दिन से तो हर रोज 100 से ज्यादा मरीज मिल रहे हैं। बुधवार को 154 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसमें नागरिक अस्पताल के फ्लू ओपीडी में तैनात डॉक्टर, पीएचसी के दो डॉक्टरों समेत भिगान टोल प्लाजा के 9 कर्मी शामिल हैं।
भिगान टोल प्लाजा के कर्मी पॉजिटिव आने से पर्ची कटवाने वाले वाहन चालकों के लिए परेशानी बढ़ सकती है। क्योंकि वहां से रोजाना लगभग 20 हजार वाहन गुजरते हैं और उनमें से काफी टैक्स नकद देकर पर्ची कटवाते हैं। यहां पिछले 5 दिन से लगातार 100 से ज्यादा से कोरोना के केस आने पर भी प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की परेशानी बढ़ रही है। यहां कोरोना पॉजिटिव की संख्या 5833 तक पहुंच गई है। बुधवार को 170 मरीजों के ठीक होने पर छुट्टी मिल गई है। इस तरह 4567 मरीज ठीक हो चुके हैं और 1224 का उपचार चल रहा है।
डीसी श्यामलाल पूनिया ने बताया कि जीटी रोड पर भिगान टोल प्लाजा पर सबसे ज्यादा 9 नए कोरोना पॉजिटिव मिले है। इनके अलावा शहरी क्षेत्र में सेक्टर-14 सोनीपत में चार, संजय कालोनी में एक, नरेंद्र नगर में चार, अशोक विहार में एक, ओम नगर गोहाना में दो, काठमंडी गोहाना में एक, देवीपुरा गोहाना में दो, आदर्श नगर गोहाना में एक, लक्ष्मी नगर गोहाना में एक, नाई बस्ती गोहाना में एक, गांधी नगर गन्नौर में एक, केडी नगर गन्नौर में एक, जैन गली गन्नौर में एक, एल्डिको कालोनी सोनीपत में दो, कोट मोहल्ला सोनीपत में दो, सेक्टर-23 में पांच, सेक्टर-15 में सात, सैनीपुरा सोनीपत में एक, न्यू तारा नगर में एक, हेम नगर सोनीपत में एक, जीवन नगर सोनीपत में एक, श्रीनगर सोनीपत में एक, ईडनग्रीन में एक, सेक्टर-27 में एक, वेस्ट राम नगर में एक, चार मरला सोनीपत में एक, सेक्टर-12 में दो, मालवीय नगर में एक, कृष्ण नगर काठ मंडी में पांच, प्रभु नगर सोनीपत में एक, सिक्का कालोनी में एक, मलिक कालोनी में एक, डगल स्टोरी सोनीपत में दो, जटवाड़ा में एक, शास्त्री कालोनी सोनीपत में एक, मॉडल टाउन सोनीपत में एक, न्यू आदर्श नगर सोनीपत में एक, ऋषि नगर सोनीपत में एक, पंचशील कालोनी में एक, नंदवानी नगर में एक, मिशन कैंपस सोनीपत में एक, शिव कालोनी में एक, जिला कारागार में दो, जनता कालोनी में एक, भगत सिंह कालोनी में एक, पुरानी अनाज मंडी गोहाना में पांच, उत्तम नगर गोहाना में एक, रोहतक गेट गोहाना में एक, संत नगर गोहाना में एक, सीएचसी गोहाना में एक, रेड़ा बस्ती गन्नौर में एक, गीता भवन चौंक गन्नौर में दो, हाउसिंग बोर्ड कालोनी सोनीपत में दो, राम नगर गोहाना में एक, गोहाना रोड सोनीपत पर एक, औद्योगिक क्षेत्र सोनीपत में एक मरीज मिला है।
ग्रामीण क्षेत्रों में ये मिले संक्रमित
ग्रामीण क्षेत्र के कुंडली में चार, राई में दो, फिरोजपुर बांगर में एक, पीपली खेड़ा में एक, गढ़ी सिसाना में एक, मंडौरा में एक, शामड़ी में चार, जुआं में एक, रभड़ा में एक, गढ़ी उजाले खां में एक, शेखपुरा में एक, डबरपुर में दो, असावरपुर में एक, अगवानपुर में एक, पीएचसी दुभेटा में एक, खेड़ी गुर्जर में एक, बहालगढ़ में एक, ताजपुर में एक, खटकड़ में तीन, बरोदा में एक, जांटी कलां में एक, फाजिलपुर में एक, महलाना में एक, बड़ोता में तीन, ईशापुर खेड़ी में एक, बड़ी में एक, रोहणा में एक, खानपुर मेडिकल कॉलेज में एक, जटोला में एक, खरखौदा के वार्ड-7 में एक, छिछड़ाना में एक मरीज मिला है।
पांच दिन से लगातार 100 से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मिल रहे
जिले में पिछले कुछ दिनों से कोरोना ने ज्यादा कहर बरपाया हुआ है और यहां पांच दिन से लगातार 100 से ज्यादा केस मिल रहे हैं। यहां 5 सितंबर को 129, 6 सितंबर को 170, 7 सितंबर को 153, 8 सितंबर को 170, 9 सितंबर को 154 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इससे पहले भी केवल 4 सितंबर को 79 कोरोना पॉजिटिव मिले थे। जबकि 2 सितंबर को रिकार्ड 191 कोरोना पॉजिटिव मिले थे तो 3 सितंबर को 131 केस मिले थे। इसको देखते हुए ही डीसी श्यामलाल पूनिया ने लोगों को एहतियात बरतने की अपील की है और मास्क लगाने के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए कहा गया है।