फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड नियमों से हुआ 13 का अंतिम संस्कार, विभाग ने पांच संक्रमितों की मौत बताई

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। शहर के सेक्टर-14 स्थित शिव मुक्तिधाम में सोमवार को 13 शवों का अंतिम संस्कार कोविड नियमों से किया गया। इनमें से पांच शवों का अंतिम संस्कार सीएनजी सिस्टम से किया तो आठ शवों का अंतिम संस्कार शमशान घाट में लकड़ियों से किया गया। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने पांच लोगों की मौत कोरोना संक्रमण से होने की बात कही है।
विज्ञापन

शिव मुक्तिधाम के सचिव डॉ. डीएन मल्होत्रा ने बताया कि कोरोना संक्रमित व संदिग्ध शवों को लगातार लाया जा रहा है। एक सप्ताह से रोजाना कोरोना संक्रमित व संदिग्धों के दस से ज्यादा शव आ रहे हैं। रात को 12 बजे तक पीपीई किट पहनकर स्टाफ को अंतिम संस्कार कराना पड़ रहा है। कोरोना संक्रमित शवों का अंतिम संस्कार सीएनजी सिस्टम के साथ ही शमशान घाट में खुले में लकड़ियों में कराया जा रहा है। शमशान घाट प्रबंधन की मांग पर अब स्वास्थ्य विभाग ने शवों को सुबह नौ बजे से ही भेजना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

सोमवार को यहां के लोगों के शव पहुंचे
- मालवीय नगर, सोनीपत।
- रोहिणी दिल्ली
- मुरथल, सोनीपत।
- मातुराम कालोनी, फतेहाबाद।
- गोहाना रोड सोनीपत।
- बड़ा जैन मंदिर, सोनीपत।
- सेक्टर-14 सोनीपत।
- सेक्टर-14 सोनीपत।
- सेक्टर-15 सोनीपत।
- प्रीतमपुरा, दिल्ली।
- लक्ष्मी नगर, नई दिल्ली।
- वेस्ट रामनगर सोनीपत।
- डॉ. मुखर्जी नगर, नार्थ वेस्ट दिल्ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें