फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बिजलीघर में ट्रांसफार्मरों को कूलरों का सहारा

विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गढ़ी झंझारा बिजलीघर में ट्रांसफार्मरों पर लगाए गए कूलर। स्रोत: बिजली निगम - फोटो : samvad
विज्ञापन
गन्नौर। लगातार बढ़ते तापमान और बिजली की बढ़ती मांग को देखते हुए गढ़ी झंझारा बिजली घर में ट्रांसफार्मरों की कार्यक्षमता बनाए रखने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। निगम की ओर से बिजलीघर में लगे ट्रांसफार्मरों पर कूलर लगाए गए हैं, ताकि अत्यधिक गर्मी के कारण उपकरणों पर पड़ने वाले दबाव को कम किया जा सके।
विज्ञापन

गर्मी के मौसम में बिजली खपत बढ़ने से ट्रांसफार्मरों का तापमान सामान्य से अधिक हो जाता है, जिससे तकनीकी खराबी और अनियोजित बिजली कटौती की आशंका बनी रहती है। ऐसे में बिजली निगम ने समय रहते यह कदम उठाते हुए ट्रांसफार्मरों की कूलिंग व्यवस्था को मजबूत किया है।
अधिकारियों का मानना है कि इस पहल से उपकरणों की कार्यक्षमता बेहतर बनी रहेगी और उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति में राहत मिलेगी। उपमंडल अभियंता अभिषेक कौशिक के अनुसार भीषण गर्मी के दौरान पावर हाउस पर लगातार बढ़ रहे लोड को देखते हुए यह व्यवस्था आवश्यक थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें