फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इच्छाओं व आकांक्षाओं पर नियंत्रण रखना सिखाता है आत्मनियंत्रण: डॉ. मणिभद्र

Sun, 06 Oct 2024 05:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। मानव मिलन के संस्थापक एवं नेपाल केसरी राष्ट्र संत डॉ. मणिभद्र मुनि महाराज ने कहा कि मनुष्य उन चीजों पर अधिकार रखने की कोशिश करता है, जो नियंत्रण में नहीं हैं। ऐसे में सिर्फ मानसिक व भावनात्मक तनाव ही मिलता है। संयम का अर्थ केवल आत्मनियंत्रण नहीं है, यह गहरा व व्यापक विचार है, जो इच्छाओं व आकांक्षाओं पर नियंत्रण रखना सिखाता है।
विज्ञापन

डॉ. मणिभद्र महाराज गुड़ मंडी स्थित श्रीएसएस जैन सभा जैन स्थानक में चातुर्मास पर आयोजित धर्म सभा में प्रवचन कर रहे थे। उन्हाेंने कहा कि संयम से संतुलन व शांति प्राप्त की जा सकती है। सभा में पुनीत मुनि महाराज व महासाध्वी सृजना महाराज ने भी श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में बसंत जैन, महावीर प्रसाद जैन, राकेश, बिजेंद्र, नरेंद्र, त्रिलोक, मामन, कुसुम, पूजा, राजन व मुनीष जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें