फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नहरी पानी को लेकर झगड़े में घर में घुसकर हमले का आरोप, चार पर केस दर्ज

Sun, 06 Oct 2024 05:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। गांव रिंढाणा के युवक ने कई लोगों पर घर में घुसकर उनके परिवार पर रंजिशन हमला करने का आरोप लगाया है। हमले में युवक और उसके परिजन घायल हो गए। उनका उपचार रोहतक स्थित निजी अस्पताल में चल रहा है। बरोदा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव रिंढाणा निवासी कबड्डी खिलाड़ी सोमवीर ने बताया कि उनके खेत के पड़ोसी बलबीर, नरेंद्र, रविंद्र व देवेंद्र के साथ उनका काफी समय से नहरी पानी को लेकर झगड़ा चला हुआ है। इससे वह उनके परिवार से रंजिश रखते हैं। वह और उनके पिता राजकुमार, मां दर्शना व भाई रिंकू घर पर थे। उनके खेत के पड़ोसी धारदार हथियार व डंडे लेकर उनके घर में घुस आए और उनके साथ गाली गलौज करने लगे। आरोपियों ने उन्हें और उनके परिजनों पर कुल्हाड़ी व डंडों से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। वह अपने पिता राजकुमार व भाई को उपचार के लिए रोहतक के एक अस्पताल लेकर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें