फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: संविदा सफाई कर्मियों ने 13 से शुरू करेंगे बेमियादी अनशन

Tue, 11 Nov 2025 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 36: सोनीपत नगर निगम कार्यालय में धरनास्थल पर नारेबाजी करते संविदा सफाई कर्मी। स्रोत: मंच
विज्ञापन
सोनीपत। ठेका सफाई कर्मचारी एकता मंच के बैनर तले काम से हटाए गए संविदा कर्मचारी दोबारा रोजगार की मांग को लेकर नगर निगम कार्यालय के गेट पर 40 दिन से धरना दे रहे हैं। साथ ही वह 10 दिन से कर्मिक भूख हड़ताल कर रहे हैं, लेकिन सरकार व प्रशासन की ओर से उनकी मांग को नहीं सुना जा रहा है। इसी के विरोध में कर्मचारियों ने 13 नवंबर से बेमियादी अनशन शुरू करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

ठेका सफाई कर्मचारी एकता मंच के प्रधान मुकेश टांक व सचिव सावन कुमार ने बताया कि लंबे समय से संविदा कर्मी अपनी मांगों को लेकर आवाज उठा रहे हैं, उसके बावजूद प्रशासन मौन है। इससे सफाई कर्मचारियों को रोष व्याप्त है।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो 13 नवंबर से सभी हटाए गए कर्मचारी बेमियादी अनशन पर बैठ जाएंगे। कर्मचारियों ने प्रशासन से शीघ्र हस्तक्षेप की मांग की। धरने पर उपप्रधान रविंदर, सहसचिव अमित, माया, मुकेश करम, आरती, सुदेश, प्रीति, कश्मीरी, सुभाष भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें