सोनीपत। रेलवे रोड स्थित नगर निगम कार्यालय में ठेका सफाई कर्मचारी एकता मंच के सदस्यों का धरना शनिवार को 24वें दिन भी जारी रहा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर 30 अक्तूबर तक काम से हटाए गए कर्मचारियों को वापस नहीं लिया गया तो 1 नवंबर से क्रमिक भूख हड़ताल शुरू करेंगे।
विज्ञापन
धरने की अध्यक्षता कर रहे प्रधान मुकेश टांक ने कहा कि हटाए गए कर्मचारियों की तरफ शासन-प्रशासन ध्यान नहीं दे रहे हैं। आज भी कर्मचारियोंं की छंटनी की जा रही है। उनको बदले की भावना से नौकरी से हटाया जा रहा है।
साथ ही उन्हें समय पर वेतन नहीं दिया जा रहा है। इस दौरान मुकेश कर्मा, रविंद्र, अनिल, सावन कुमार, कश्मीरी, टेकराम, सोमी, इंद्रजीत, सुमित, सुनीता, माया, सुषमा,अंजू व निशा भी मौजूद रहीं।