फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: विधायक ने ट्रैक्टर चलाकर प्राकृतिक खेती की शुरूआत की

Sun, 26 Oct 2025 01:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 21: सोनीपत के गांव रोहणा में प्राकृतिक खेती करने की शुरुआत के अवसर पर संबो​धित करते विधायक
विज्ञापन
खरखौदा। कृषि को नई दिशा देने की पहल के तहत विधायक पवन खरखौदा ने शनिवार को गांव रोहणा में प्राकृतिक खेती करने की शुरुआत की। उन्होंने गांव के किसान राजू नंबरदार के खेत में स्वयं ट्रैक्टर चलाने के साथ ही बीजामृत से गेहूं के बीजों का उपचार किया।
विज्ञापन

प्राकृतिक विधि से बिजाई कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर गांव राेहणा और आसपास के गांवों से किसान उपस्थित रहे। उन्होंने प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण प्राप्त किया।
विधायक ने कहा कि आधुनिक कृषि में रासायनिक खादों और कीटनाशकों के अंधाधुंध उपयोग ने न केवल भूमि की उर्वरता घटाई है बल्कि खाद्यान्न को जहरीला बनाकर मानव स्वास्थ्य के लिए भी खतरा पैदा कर दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रासायनिक खेती के कारण कैंसर, हृदयाघात और अन्य घातक बीमारियों में वृद्धि हुई है। वहीं, पर्यावरण भी प्रदूषित हो रहा है। अब समय आ गया है कि किसान प्राकृतिक और जैविक खेती की ओर लौटें ताकि भूमि, जल और पर्यावरण सुरक्षित रह सके।
विधायक ने बताया कि सरकार प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को कई प्रोत्साहन योजनाएं दे रही है। देसी गाय खरीदने पर 30 हजार रुपये का अनुदान, प्रशिक्षण कार्यक्रमों में निशुल्क भागीदारी तथा प्रदर्शन प्लॉट पर 5 हजार प्रति एकड़ सहायता जैसी सुविधाएं किसानों को दी जा रही हैं।
इस अवसर पर हरियाणा कृषि प्रबंधन एवं विस्तार प्रशिक्षण संस्थान (हमेटी) जींद की ओर से प्राकृतिक खेती प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। प्राकृतिक खेती विशेषज्ञ डॉ. सुभाष चंद्र ने किसानों को बीजामृत, जीवामृत, घनजीवामृत आदि तैयार करने और उनके प्रयोग की विधि समझाई। इस अवसर पर गोपालपुर गांव के सरपंच विनोद, बिट्टू समेत अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें