फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: संविदा सफाई कर्मियों ने प्रदर्शन कर वेतन और नौकरी सुरक्षा की उठाई मांग

Wed, 07 Jan 2026 02:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 29: सोनीपत नगर निगम कार्यालय के गेट पर धरने पर बैठे संविदा सफाई कर्मी। स्राेत: यूनियन
विज्ञापन
सोनीपत। नगर निगम कार्यालय में संविदा सफाई कर्मियों ने मंगलवार को गेट पर धरना दिया। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करके वेतन व नौकरी सुरक्षा की मांग उठाई। ठेका सफाई कर्मचारी एकता मंच के प्रधान मुकेश टांक ने आरोप लगाया कि ठेके पर कार्यरत सफाई कर्मियों को आए दिन नौकरी से निकाला जा रहा है, पूरा वेतन नहीं दिया जा रहा और ईएसआई व ईपीएफ भी नियमित रूप से जमा नहीं कराया जा रहा।
विज्ञापन

प्रधान मुकेश टांक ने कहा कि सफाई कर्मचारियों के साथ लगातार अनदेखी की जा रही है, जिसके कारण उनके परिवार आर्थिक और सामाजिक असुरक्षा का सामना कर रहे हैं। मुकेश टांक ने कहा कि हरियाणा सरकार ठेका सफाई कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। उन्होंने कहा कि न तो वेतन बढ़ाया जा रहा है, न नौकरी सुरक्षा की गारंटी मिल रही है और न ही स्थायी रोजगार का भरोसा दिया जा रहा।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस दौरान मुकेश कर्मा, रविंद्र, युधिष्ठिर, सुरेश, रितेश, नवीन चांवरिया, पवन, अमित, सोनू, निर्मला, बबली, आरती, माया, सुनीता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें