फोटो :30: सोनीपत के मुरथल अड्डा स्थित पीएमश्री राजकीय स्कूल में छात्राओं के साथ भाजपा प्रदेशाध
सोनीपत। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। एनएसएस न केवल छात्रों के व्यक्तित्व और चरित्र को निखारती है बल्कि उनमें सेवा भाव, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना भी विकसित करती है। वह मंगलवार को पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुरथल अड्डा सोनीपत में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की तरफ से आयोजित आत्मनिर्भर भारत विशेष शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे। इस शिविर का आयोजन स्वयं से पहले आप की भावना के साथ किया गया था। कार्यक्रम में स्कूल प्राचार्य सुमन शर्मा, दर्शन कुमारी, संगीता, पूनम व अन्य मौजूद रहे। मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि स्वदेशी अपनाना आत्मनिर्भर भारत की दिशा में सबसे बड़ा कदम है। वहीं माडन टाउन स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित शिविर में विद्यार्थियों को सामाजिक कार्यों के प्रति जागरूक किया गया।