फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पांची जाटान रोड पर भरा दूषित पानी, लोगों ने जताया रोष

Wed, 30 Apr 2025 01:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के गन्नौर स्थित पांची जाटान रोड पर नाले ओवरफ्लो होने से घर के सामने भरे पानी को लेकर रोष
विज्ञापन
गन्नौर। पांची जाटान रोड पर नर्सिंग होम के समीप मुख्य सड़क पर बने नाले की सफाई न होने के कारण दूषित पानी घरों के आगे भर गया है। इससे स्थानीय लोगों ने मंगलवार को एकत्रित होकर रोष जताया। उन्होंने कहा कि दूषित पानी की वजह से उनको परेशानी का शामना करना पड़ रहा है। वाहन चालकों को दूषित पानी से अपने वाहन निकालने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी नवीन, अधिवक्ता प्रेम सिंह राठी, डॉ. वेदप्रकाश राठी, सुभाष राठी आदि ने बताया कि समय पर नाले की सफाई नहीं होने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द सफाई नहीं करवाई गई तो बारिश के दौरान हालात और बिगड़ सकते हैं। लोगों ने प्रशासन और विधायक से जल्द नाले की सफाई की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि अगर समस्या का जल्द निदान नहीं हुआ तो वह आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे।
मेरे पास पांची जाटान रोड पर दूषित पानी भरने के संबंध में कोई शिकायत नहीं आई। अब जानकारी मिलने के बाद नाले की सफाई के आदेश दिए जाएंगे। -प्रदीप कुमार, सचिव, नगरपालिका, गन्नौर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें