सोनीपत। गांव करेवड़ी में महिला का शव फंदे पर लटका मिला है। मायका पक्ष ने ससुराल वालों पर आत्महत्या के लिए विवश करने का आरोप लगाया है। गांव भठगांव निवासी मोहित ने बताया कि उनकी बहन सोनिया (32) की शादी गांव करेवड़ी निवासी विक्रम के साथ हुई थी।। शादी के बाद से उनकी बहन को प्रताड़ित किया जा रहा था। मोहाना थाना पुलिस ने मोहित के बयान पर मृतका के पति, सास, ननद व ननदोई पर आत्महत्या का विवश करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद